विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य पर ई श्रम कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन

विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य पर ई श्रम कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रमिकों के निबंधन के लिए विशेष अभियान 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक चलेगा
श्रीनारद मीडिया‚ एम सावर्ण‚ भगवानपुर हाट‚ सीवान (बिहार)

सीवान जिले के भगवनपुर हाट प्रखंड मुख्यालय में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमित कुमार सिंह के द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ई श्रम कार्ड निबंधन के विशेष अभियान के तहत सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक का निबंधन करने के लिए एक सीएससी सेंटर पर शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई श्रम कार्ड का निबंधन किया गया।श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों आंकड़े इक्कठा करने के लिए ई श्रमिक पोर्टल पर निबंधन करने का कार्य किया जा रहा है।जिसमे ईपीएफओ/ईएसआई के दायरे के बाहर के वैसे सभी मजदूरों का निबंधन कराना है।

उन्होंने ने श्रमिकों से आह्वान किया कि नजदीक के सीएससी पर पहुचकर अपना ई श्रमिक पोर्टल पर निबंधन कराकर श्रमिक कार्ड बनाए।इसके निबंधन के लिए प्रति कार्ड पर भारत सरकार सीएससी को 20 रुपया मुहैया कराएगा।सीएससी को श्रमिकों का निबंधन निशुल्क करना है।उन्होंने कहा कि श्रमिक स्वयं से भी अपना पोर्टल पर निबंधन कर सकते है।

ई श्रमिक पोर्टल पर श्रमिको के निबंधन का विशेष अभियान 17 सितम्बर 2021 से लेकर 16 अक्टूबर 21 तक चलेगा।ई इस मौके पर सुविन्द्र कुमार शर्मा,शशिभूषण कुमार,चन्द्रमा राम,चन्दन कुमार, पंकज कुमार,सुभाष कुमार सहित दर्जनों श्रमिकों का निबंधन किया गया।

यह भी पढ़े

नर्सिंग के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा के लिए सीवान की एएनएम रेन्जू को मिला राष्ट्रपति पुरस्कार

यूपी, बिहार समेत कई राज्‍यों में डेंगू का कहर.

मशरक की खबरें : बाइक दुर्घटना में दो महिला घायल

फाईलेरिया उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता जरूरी: सिविल सर्जन

कानूनी प्रणाली का भारतीयकरण समय की जरूरत, सुलभ और प्रभावी बनाना महत्वपूर्ण : CJI रमना

Leave a Reply

error: Content is protected !!