बिहार के दो सांसदों पर दिल्‍ली के थाने में केस

बिहार के दो सांसदों पर दिल्‍ली के थाने में केस

श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्रा,सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

समस्‍तीपुर से लोजपा के सांसद प्रिंस राज  के खिलाफ दिल्‍ली के एक थाने में युवती का यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में उनके बड़े भाई चिराग पासवान पर भी धमकाने का आरोप लगाया जा रहा है। लोजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष राजू तिवारी का कहना है कि चिराग को इस मामले की जानकारी थी। पीड़‍िता ने उनसे मिलकर इस बाबत शिकायत की थी। इसके बाद उन्‍होंने दोनों पक्षों को बैठाकर बात कराई थी और आपस में रजामंदी नहीं होने पर पुलिस तक जाने की सलाह दी थी। राजू ने कहा कि चिराग पर मामले को दबाने का आरोप बेबुनियाद है।

दिल्‍ली के कनाट प्‍लेस थाने में यह मामला दर्ज किया गया है। इसमें प्रिंस के खिलाफ आइपीसी के अंतर्गत दुष्‍कर्म, आपराधिक साजिश और सबूतों को नष्‍ट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़‍ित युवती ने कई महीने पहले ही पुलिस से इसकी शिकायत की थी। चिराग पर अपने भाई को बचाने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। युवती ने शारीरिक शोषण करने और वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक मामला दर्ज कराने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई थी।

आपको बता दें कि यह मामला काफी पुराना है और प्राथमिकी कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई है। पीड़‍िता काफी लंबे समय से दिल्‍ली के थानों का चक्‍कर लगा रही थी। इस बाबत उसने कई बार इंटरनेट मीडिया और समाचार संगठनों के जरिए आरोप लगाया था कि राजनीतिक प्रभाव के चलते पुलिस उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है। वह कई टीवी डिबेट में भी शामिल हो चुकी है। उसने खुद बताया था कि वह प्रिंस राज के साथ लंबे समय तक रही है। दिल्‍ली की यह लड़की लोकसभा चुनाव के दौरान प्रिंस के समर्थन में प्रचार करने के लिए समस्‍तीपुर भी आई थी।

यह मामला चिराग पासवान की चिट्ठी के बाद खास तौर पर चर्चा में आया था। पार्टी में टूट के बाद चिराग ने एक चिट्टी अपने इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल से जारी की थी। इसमें उन्‍होंने लड़की का नाम लेते हुए बताया था कि कैसे उन्‍होंने इस मामले में अपने चचेरे भाई प्रिंस राज की मदद की थी। चिराग ने चिट्ठी जारी कर यह बताने की कोशिश की थी कि वे अपने परिवार के लिए हमेशा खड़े रहे, बावजूद चचेरे भाई प्रिंस राज और चाचा पशुपति पारस ने उन्‍हें दगा दे दिया। हालांकि बाद में मामला तूल पकड़ने के बाद चिराग ने पहली चिट्ठी को हटाते हुए दूसरी चिट्टी भी जारी की थी, जिसमें युवती का नाम हटा दिया गया था।

इस मामले में लोजपा सांसद प्रिंस राज ने भी पुलिस से शिकायत की थी। उन्‍होंने आरोप लगाया था कि उन्‍हें ब्‍लैकमेल किया जा रहा है। मामले में युवती की ओर से रुपए मांगे जाने का आरोप लगा था, हालांकि युवती ने मीडिया के कैमरों के सामने कई बार आकर इस आरोप का खंडन किया था। उल्‍टे युवती ने दावा किया था कि कई बार तो उसने खुद प्रिंस को रुपए देकर मदद की है। आपको बता दें कि चिराग पासवान की चिट्ठी में नाम आने के बाद युवती ने अपने चेहरा और नाम सार्वजनिक करते हुए दोनों भाइयों पर आरोप लगाए थे।

लोजपा सांसद पर प्राथमिकी दर्ज करने वाली युवती दिल्‍ली के राजनीतिक गलियारे में लगातार सक्रिय रही है। प्रिंस राज से नजदीकियों के वक्‍त वह लोजपा के लिए काम करती थी। पासवान परिवार के लगभग सभी सदस्‍यों के संपर्क में वह रही है और उसका दावा है कि प्रिंस राज के साथ उसके संबंधों के बारे में उनके परिवार के सभी सदस्‍यों को जानकारी भी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!