अज्ञात वाहन के ठोकर से  भूसा व्‍यापारी की हुई मौत

अज्ञात वाहन के ठोकर से  भूसा व्‍यापारी की हुई मौत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

वाहन केसाथ रात भर अचेत अवस्था मे नहर के कवार में फंसे हुए थे

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिले के अमनौर  थाना क्षेत्र के धर्मपुरजाफर पंचायत के धोबाही नहर के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से एक बाइक चालक की हुई मौत।घटना शुक्रवार की बीते रात्री की है।मृतक ब्यक्ति अमनौर हरनारायण पंचायत स्थित नोनिया टोली डीह गांव के गौतम महतो 52 वर्ष पिता स्व झखर महतो बताया जाता है।

मृतक भूसा के कारोबारी था।पीड़ित परिजनों ने बताया की परसुरामपुर दियारा सुबह से भूसा खरीदने गए हुए थे।देर रात तक घर नही आये।
उधर झारकटानी गांव में उनका ससुराल भी है।परिजनों को लगा कि वही रुक गए है।तभी अहले सुबह फोन आया कि आपके घर कोई सदस्य केवड़ा में गिरे परे है।आनन फानन में लोग वहां पंहुचा देखा कि केवड़ा के अंदर गाड़ी लिए गिरे पड़े है।रात भर इसी तरह अचेत पड़े हुए थे।लोगो के सहयोग से उन्हें निकाला गया।

हल्की सास चल रहा था।परिजनों ने सामुदायिक अस्पताल में लाया।जहा डॉक्टर ने प्राथमिक उपच्चार के बाद पटना रेफर कर दिया।अस्पताल के एम्बुलेंस से पटना ले जा रहे थे।अचानक दीघा पुल के पास ऑक्सीजन खत्म हो गया।जिससे इनकी मौत हो गई।

मृतक छह भाई में सबसे बड़े थे। इनका दो लड़का तीन लड़की है।इनके मृत्यु से परिजनों में दुःख के पहाड़ टूट पड़ा है।क्योंकि यही घर के एकलौता कमाऊ ब्यक्ति थे।पति के मौत के गम में पत्नी लीला देवी भाई तेरस महतो का रो रो कर बुरा हाल है।
बीडीसी सदस्य बिकाश महतो ने बताया कि एम्बुलेंस में ऑक्सीजन समाप्त नही होती तो नही मरते।

यह भी पढ़े

राकेश पाण्डेय की निर्मम हत्या मामले मे मुख्य अभियुक्त आदित्य पांडेय गिरफ्तार

आधा दर्जन घरों में लगी आग,लाखों की संपत्ति जलकर राख ,एक गाय भी झूलसी

प्राथमिक शिक्षक संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन

इंण्डिया गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया ने किया   नुक्कड़ सभा

अनियंत्रित बालू  लोडेड ट्रैक्टर ने विद्यालय जा रहे  शिक्षक को रौंदा, दम तोड़ा

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!