भगदड़ के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस्तीफा दें- भाजपा

भगदड़ के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस्तीफा दें- भाजपा

सीमांत कुमार होंगे बेंगलुरु शहर के नए पुलिस प्रमुख

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी जंग छिड़ गई है। भाजपा ने इसे सरकार निर्मित आपदा बताते हुए मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का इस्तीफा मांगा है। वहीं, शिवकुमार ने भाजपा नेताओं पर गलतबयानी करने का आरोप लगाया।

भगदड़ के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि सिद्दरमैया और शिवकुमार के बीच आपसी लड़ाई और मनमुटाव के कारण राज्य में भगदड़ मची। इस भगदड़ के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है।

तेलंगाना में भगदड़ के चलते अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को किया याद

उन्होंने पिछले साल तेलंगाना में भगदड़ के चलते तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को याद किया, जहां कांग्रेस सत्ता में है। पूछा कि क्या कांग्रेस कर्नाटक में भी यही नियम अपनाएगी और अपने दो वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार करेगी। उन्होंने राहुल गांधी की भी आलोचना की और उनसे घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ने और मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री को पद से हटाने के लिए कहा।

जांच समिति का गठन

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की और भगदड़ की जांच के लिए हाई कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश के नेतृत्व में जांच समिति गठित करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर इस आयोजन के लिए बिना किसी योजना या विचार के जल्दबाजी में काम करने का आरोप लगाया। केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस को अयोग्य, अक्षम, गैरजिम्मेदार और भ्रष्ट करार दिया।
आगे कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी भ्रष्ट नेताओं से भरी हुई है, जो झूठे वादे करते हैं और बेंगलुरु जैसे शहर में सार्वजनिक कार्यक्रमों का प्रबंधन करने में विफल रहते हैं, जिसे एशिया की सिलिकान वैली कहा जाता है।

पीड़ित हमारे अपने परिवार के लोग- डीके शिवकुमार

भाजपा द्वारा की जा रही आलोचना के बीच डीके शिवकुमार ने कहा कि 11 लोगों की जान लेने वाली इस घटना के कारण बेंगलुरु की छवि खराब हुई है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, हमें बहुत दुख हुआ है। पीड़ित हमारे अपने परिवार के लोग हैं।

मेरे सीएम भी सदमे में हैं- शिवकुमार

आगे कहा कि कर्नाटक की छवि, बेंगलुरु की छवि..हां हम इसकी (जिम्मेदारी) लेते हैं। हम दूसरों को दोष नहीं दे रहे हैं। हालांकि यह बहुत अप्रत्याशित रूप से हुआ है। किसी को भी इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। हम मृतक का सम्मान करना चाहते हैं। मेरे सीएम भी सदमे में हैं, मेरे गृह मंत्री भी सदमे में हैं और पूरा राज्य सदमे में है। राज्य इस पर शोक मना रहा है।

पुलिस ने जश्न मनाने की अनुमति नहीं दी थी

विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों पर कि पुलिस ने जश्न मनाने की अनुमति नहीं दी थी, उन्होंने कहा-मैं भाजपा के इन लोगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। मैं केवल कर्नाटक और देश के लोगों के प्रति जवाबदेह हूं।

सभी भाजपाई गलतबयानी कर रहे हैं- शिवकुमार

सभी भाजपाई गलतबयानी कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा और जदएस पर लाशों पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य सरकार ने घटना की पूरी जिम्मेदारी ली है।

सीमांत कुमार होंगे बेंगलुरु शहर के नए पुलिस प्रमुख

कर्नाटक के आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को गुरुवार को बेंगलुरु का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ के बाद शीर्ष पुलिस अधिकारी बी दयानंद और अन्य अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह वर्तमान में बेंगलुरू मेट्रोपॉलिटन टास्क फोर्स के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। उनको गुरुवार देर रात 39वें बेंगलुरू शहर पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।

सिद्दरमैया ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर को निलंबित करने का आदेश दिया था

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने चिन्नास्वामी स्टेडियम के सामने मची भगदड़ के सिलसिले में बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित करने का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री ने आरसीबी, डीएनए इवेंट मैनेजर और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी का भी आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कर्नाटक हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस माइकल कुन्हा की अध्यक्षता वाले एक सदस्यीय न्यायिक आयोग को मामले की जांच सौंप दी है।

आयोग को 30 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया

आयोग को 30 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा गया है। राज्य सरकार ने कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर और उस क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त, मध्य क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त, स्टेडियम के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है।

हैदराबाद में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से भगदड़ टली

हैदराबाद पुलिस ने गुरुवार को बताया कि तीन जून की रात को आरसीबी की जीत पर जश्न के दौरान यहां राज्य सचिवालय के पास भगदड़ की आशंका को त्वरित कार्रवाई से टाल दिया गया। हैदराबाद में प्रशंसक आरसीबी की जीत का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए।
कुछ स्थानों पर, खासकर सचिवालय के पास अराजक स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके कारण पुलिस को अतिरिक्त बल भेजना पड़ा। अराजक तरीके से व्यवहार कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!