मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे के विरुद्ध माउंट एवरेस्ट बेस कैंप फतेह करने वाली नौ वर्षीय एनाया सौदा को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे के विरुद्ध माउंट एवरेस्ट बेस कैंप फतेह करने वाली नौ वर्षीय एनाया सौदा को दी शुभकामनाएं

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशे के विरुद्ध माउंट एवरेस्ट बेस कैंप फतेह करने पर जाने वाले 9 वर्षीय एनाया सौदा को कुरुक्षेत्र सीएम कार्यालय में सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसमें हर वर्ग के नागरिक बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। अब तो बच्चे भी अभियान में शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुछ समय पहले ही पूरे प्रदेश में साइक्लोथॉन के माध्यम से नशे अभियान चलाकर प्रदेशभर के युवाओं, खिलाड़ियों, बुजुर्गों व महिलाओं को जागरूक किया। सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई हुई हैं। परिजनों ने बताया कि 14 मई 2025 को साढ़े 9 वर्षीय एनाया सौदा ने माउंट एवरेस्ट बेस कैंप को सफलतापूर्वक संपन्न किया। माउंट एवरेट पर करीब 5364 मीटर उंचाई पर बेस कैंप का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि एनाया सौदा का नाम प्रदेश की सबसे छोटी आयु में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में हिस्सा लेने वालों में शामिल हुआ है।

उन्होंने बताया कि एनाया सौदा कुरुक्षेत्र के निजी स्कूल की 5 वीं कक्षा की छात्रा है। इसके अलावा जिमनास्टिक खेल में प्रदेश स्तर पर अंडर-11 में ब्राउंज मेडल भी हासिल किया था। पिता महेश सौदा कुरुक्षेत्र कोर्ट में वकालत और माता रुपाली गृहणी है। इस कैंप में एनाया सौदा के साथ उसका भाई 8 वर्षीय आर्यन और ट्रैकर राजीव मिश्रा भी शामिल रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!