Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
पंचदेवरी में 51 लाख की लागत से बनेगा चित्रगुप्त मंदिर - श्रीनारद मीडिया

पंचदेवरी में 51 लाख की लागत से बनेगा चित्रगुप्त मंदिर

पंचदेवरी में 51 लाख की लागत से बनेगा चित्रगुप्त मंदिर
* गहनी चकिया हाई स्कूल में चित्रांश समाज की हुई बैठक
* चित्रांश समाज के लोगों ने लिया मंदिर बनाने का निर्णय
श्री नारद मीडिया अरविंद रजक पंचदेवरी(गोपालगंज): स्थानीय प्रखंड के स्वतंत्रता सेनानी स्व रामनंदन लाल बालिका उच्च विद्यालय, गहनी चकिया परिसर में चित्रांश समाज की बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रिका लाल श्रीवास्तव ने किया। बैठक में उपस्थित चित्रांश समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से भगवान चित्रगुप्त का मंदिर स्थापित करने का निर्णय लिया। बैठक में मुख्य अतिथि बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव थे। जिन्होंने अपने संबोधन में कहां की एकता निष्ठा और समर्पण से ही हम किसी भी कार्य को सम्पन्न कर सकते है। कोई भी वर्ग जबतक संगठित नहीं होगा तब तक उस वर्ग का कल्याण संभव नहीं होगा। इन्होंने कहा कि कायस्थ जाति नहीं बल्कि संस्कृति है। कायस्थ समाज का योगदान आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान समय के राष्ट्रीय जगत में है। केवल हमसभी को संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना होगा। इन्होंने यह भी कहा कि कायस्थ के सभी सामाजिक गतिविधियों को दूसरे लोग आज स्वीकार करने में लगे है। आज आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने परिवार को उस उच्चाईयों तक ले जाए जहां किसी की बैसाखी की आवश्यकता नहीं पड़े। बीडीओ ने इस बाबत चित्रगुप्त मंदिर निर्माण में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में मन्दिर निर्माण के लिए दो गावों का चयन किया गया। जिसमें गहनी चकिया गाव के स्व मदन लाल श्रीवास्तव और भाठवा गांव के स्व रामनाथ लाल श्रीवास्तव का परिवार अपना भूमि दान देने को आगे आए। इसके लिए एक पांच सदस्य टीम बनाई गई जो मनदिं निर्माण के लिए भूमि का चयन करेगी। बैठक में समिति का गठन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर बिहार विकास सीबीएससी पब्लिक स्कूल, मंझरिया के डायरेक्टर मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मंकेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, राहुल कुमार श्रीवास्तव, सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री संजीव कुमार, संरक्षक स्मार्ट मुव एकेडमी, मचवा के डायरेक्टर राहुल सिन्हा, पूर्व मुखिया मृत्युंजय लाल श्रीवास्तव उर्फ चमचम लाल, विशेष सलाहकार पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश, मीडिया प्रभारी कुंदन श्रीवास्तव, प्रशांत चेतन आदि को सर्वसम्मति से बनाया गया। इस मौके पर सुनील कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, विवेक कुमार, सुरेन्द्र लाल, सुबोध कुमार, प्रकाश लाल, निपेंद्र लाल, कुमार अभिषेक, अखिलेश श्रीवास्तव, देवशंकर लाल, अधिवक्ता विजय कुमार श्रीवास्तव, हरेंद्र लाल श्रीवास्तव, सरपंच मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव आदि थे। चित्रगुप्त मंदिर निर्माण को लेकर कायस्थ समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव को जिले के पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश ने पौधा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन राहुल सिन्हा ने किया। वहीं मंच संचालन रविरंजन कुमार श्रीवास्तव ने किया।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

error: Content is protected !!