बिहार समेत दस राज्यों में बरसेंगे बादल,क्यों?

बिहार समेत दस राज्यों में बरसेंगे बादल,क्यों?

अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का अंदाज़

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बंगाल की खाड़ी से होकर आ रही हवा में नमी के कारण कई जगहों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रांची के उत्तर पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में 19 मार्च को कहीं कहीं मेघगर्जन और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में बदलाव नजर आ रहा है।

पिछले एक सप्ताह से राजधानी समेत पूरे राज्य में तपती गर्मी का असर शुरू हो गया था, अचानक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवा के कारण बादल छाए रहने और तापमान में कमी महसूस की जा रही है।

50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवा

20 और 21 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला और बोकारो के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं कहीं ओलावृष्टि, मेघगर्जन और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने और बिजली गिरने की संभावना है।

 

इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 मार्च को राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश की संभावना है।
लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत हिमालय वाले पश्चिम बंगाल के हिस्सों, और सिक्किम में 20 से 22 मार्च तक बारिश का दौर रह सकता है।
बिहार में बारिश 21 और 22 मार्च, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 19 से 22 मार्च तक होगी बारिश पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 21 से 22 मार्च , ओडिशा में भी अगले 24 घंटे में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

दिल्ली NCR में बदलेगा मौसम

इस बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से राजधानी समेत पूरे राज्य में तपती गर्मी का असर शुरू हो गया था, अचानक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवा के कारण बादल छाए रहने और तापमान में कमी महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 और 21 मार्च को दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में ओला पड़ने की आशंका है।

पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 19 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बने रहने की संभावना है।

अगले 24 घंटे में 12 जिलों में बारिश की संभावना

24 घंटों के दौरान गरज-तड़क के साथ पूर्वी व पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर व कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। इस दौरान किसानों के लिए टेंशन बढ़ गई है। गेहूं के फसल पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

21 से 23 मार्च के बीच 13 जिलों में बारिश की संभावना

21-23 मार्च के बीच भी उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व भागों के 13 जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। जबकि  बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

बीते 24 घंटे में कहां-कैसा रहा तापमान

इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 और 21 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला और बोकारो के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद में तेज आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं कहीं ओलावृष्टि, मेघगर्जन और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने और बिजली गिरने की संभावना है, इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।।

बता दें कि पिछले एक सप्ताह से राजधानी समेत पूरे राज्य में तपती गर्मी का असर शुरू हो गया था, अचानक बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवा के कारण बादल छाए रहने और तापमान में कमी महसूस की जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 और 21 मार्च को दक्षिण और निकटवर्ती मध्‍य भागों में ओला पड़ने की आशंका है। कुछ जगहों पर गर्जन के साथ तेज हवा चल सकती है। इसका असर लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची जिले में अधिक देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!