कांग्रेस कमेटी ने 9 अगस्त क्रांति दिवस से भारत जोड़ो पदयात्रा का किया शुभारंभ

कांग्रेस कमेटी ने 9 अगस्त क्रांति दिवस से भारत जोड़ो पदयात्रा का किया शुभारंभ

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, सीवान (बिहार)

सीवान जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष डॉo विधु शेखर पांडे के नेतृत्व में 9 अगस्त क्रांति दिवस से 14 अगस्त तक 6 दिनों की भारत जोड़ो पदयात्रा का शुभारंभ देशरत्न डॉo राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ किया। वहाँ से पदयात्रा जामापुर होते हुए सचिवालय पर तिरंगा लहराते हुए शहीद उमाकांत सिंह जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने नरेंद्रपुर पहुचीं, जहाँ कांग्रेसियों ने उनकी मूर्ति पर फूल-माला चढ़ाये।साथ ही शहीद उमाकांत सिंह अमर रहे के नारो से नरेंद्रपुर को गुंजायमान कर दिया।

कांग्रेसी जनो ने अमर शहीद उमाकांत सिंह एवं उस कालखंड में देश की आजादी के लिए शहीद हुए लोगों को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। जिनके सर्वोच्च बलिदान के उपरांत भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। जिला अध्यक्ष ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के समय भारत में स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नेता महात्मा गांधी और कांग्रेस पार्टी की बिना सहमति के अंग्रेजी हुकूमत में एलाइड सेना की तरफ से भारतीय सैनिकों को युद्ध के लिए भेज दिया था और आश्वासन दिया था कि अगर हमारी जीत हुई तो भारतवर्ष को आजादी दे दी जाएगी। युद्ध समाप्त होने के बाद इंग्लैंड के प्रधानमंत्री चर्चिल अपने वादे से मुकर गए।

8 अगस्त को कांग्रेस पार्टी के मुंबई अधिवेशन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को करो या मरो और अंग्रेजों को भारत छोड़ो का नारा दिया और उसी रात्रि कांग्रेस पार्टी के सभी नेता गिरफ्तार कर जेलों में बंद कर दिए गए। उनकी गिरफ्तारी से देश की जनता में उबाल आ गया और आंदोलन हिंसक हो गया। इसी क्रम में 11 अगस्त को शहीद उमाकांत सिंह अपने अन्य साथियों के साथ सचिवालय पर झंडा फहराने के क्रम में अंग्रेजों की गोलियों के शिकार हो गए थे। नरेंद्रपुर से कांग्रेस जन सुरवल, रामा पाली, नवा पाली, चनौर, श्यामपुर होते हुए हनुमानगढ़ी पहुंचे।

पूरे रास्ते शहीदों की जय हो और देशभक्ति नारों के साथ महंगाई बेरोजगारी किसानों की समस्याओं अग्निवीर योजना रुपए के अवमूल्यन आदि विषयों पर गगनभेदी नारों से क्षेत्र गूंज उठा। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी जनों द्वारा पर्चा का वितरण किया जा रहा था। इसके साथ ही आम जनता में काफी उत्साह देखने को मिला। इससे उत्साहित कांग्रेस जनों ने कल से और उत्साह के साथ गोपलापुर से अपनी पदयात्रा प्रारंभ करने का संकल्प लिया। ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूरे देश में चलाई जा रही है।

इस पदयात्रा में शिवधारी दुबे, रमाकांत सिंह, डा. के. एहतेशाम,गणेश राम, जवाहर भाई, अखिलेश प्रसाद सिंह, राम मूरत राम, कमल किशोर ठाकुर, अक्षय लाल कुशवाहा, मिथिलेश सिंह, मुकेश कुमार राम ,ओम प्रकाश मिश्र ,लड्डन सिद्दीकी, अयूब अंसारी, इरफान ममोहम्मद, शवंत चमन, पंडित अवधेश मिश्र, संजय सिंह, केशव कुमार, रहमत अली, गौरी शंकर तिवारी, सुरेंद्र पासवान ,परशुराम सिंह, रमेश उपाध्याय, लालबाबू खरवार, मनोज तिवारी ,रुदल बागी, संदेश यादव, जनक महतो जयशंकर सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जनों ने भाग लिया।

यह भी पढ़े

सभी सांसदों और विधायकों की मर्जी से छोड़ा एनडीए का साथ: नीतीश कुमार

हर वीर शहीद नहीं होता, पर हर शहीद वीर होता है,कैसे?

कुलपति से मिली अभाविप की नवगठित ईकाई, सौंपा मांगपत्र

भाजपा के लिए दूर होगा विधानसभा से लेकर लोकसभा तक का सफ़र,कैसे?

Leave a Reply

error: Content is protected !!