कांग्रेस की हार लोकतंत्र की चोरी है-राहुल गांधी
प्रत्येक 8 में एक वोट चोरी हुआ-राहुल गांधी
हरियाणा चुनाव आयोग ने आरोपों को खारिज किया
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क
`
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक पीसी में आरोप लगाया किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में 25 लाख फर्जी नाम हैं।
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में ब्राजील की मॉडल ने 22 बार वोट दिया है। उन्होंने पूछा कि आखिर इस मॉडल का नाम हरियाणा की वोटर लिस्ट में कहां से आया।
अपनी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि वह इस बात का सबूत करना चाहते हैं इस बात का सबूत पेश करना चाहते हैं कि कांग्रेस हरियाणा चुनावों में किस तरह सफाया कर सकती थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में मॉडल का बार-बार दिखना 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनवा परिणाम में हेरफेर करने के लिए एक ऑपरेशन का हिस्सा था।
राहुल ने पूछा- कौन है ये ब्राजीलियाई मॉडल?
राहुल गांधी ने पूछा कि यह महिला कौन हैं? इसका नाम क्या है? यह कहां से आई है? लेकिन इस महिला ने हरियाणा में 10 अलग-अलग जगहों पर 22 बार वोट डाला है, इसके सीमा, स्वीटी, सरस्वती रश्मि और विमला जैसे कई नाम हैं, लेकिन पता चला कि यह एक ब्राजीलियाई मॉडल है।
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने द एच फाइल्स नाम से एक प्रेजेंटेशन जारी करते हुए कहा कि चुनाव आयोग वोट चुराने के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है। वहीं, अपनी पीसी के दौरान चुनावी आंकड़ों का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में जहां मतदाताओं की संख्या लगभग दो करोड़ है, 25 लाख फर्जी या अवैध मतदाता सूचिबद्ध हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि इसका सीधा मतलब है कि हर आठ में से एक मतदाता फर्जी है।
राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस हरियाणा चुनाव सिर्फ 22000 वोटों से हारी। उन्होंने इस हार को लोकतंत्र की चोरी करार दिया। राहुल ने ब्रीजीलियाई मॉडल की स्टॉक फोटो का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि एक मामले में एक ही तस्वीर का प्रयोग 223 वोटों के लिए किया गया। हालांकि, कांग्रेस के इस आरोप पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया सामने आई है। आयोग ने हरियाणा चुनाव में वोटों में हेराफेरी के दावे को निराधार बताया है।
वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी की तीसरी पीसी
गौरतलब है कि वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी की यह तीसरी पीसी है। इससे पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाने और जोड़ने का आरोप लगाया था। वहीं, इससे पहले की पीसी के दौरान राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूत के तौर पर हाइड्रोजन बम पेश करने का वादा किया था।
भाजपा ने किया पलटवार
राहुल गांधी ने इन आरोपों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। दिल्ली में एक पीसी की संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के इन आरोपों को गलत ठहराया है। बीजेपी की ओर से कहा गया है कि राहुल गांधी कड़ी मेहनत नहीं कर सकते, लोगों के पास नहीं जा सकते, वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो लोगों के साथ रह सकें।
राहुल ने दावा किया कि हरियाणा में हालिया विधानसभा चुनाव में 25 लाख से अधिक फर्जी वोट तैयार किए गए थे और यही वजह थी कि कांग्रेस ओपिनियन पोल और पोस्टल बैलेट में आगे होने के बावजूद हार गई.
अपने ‘एच-फाइल्स’ प्रेजेंटेशन में कहा कि उनकी पार्टी ने हरियाणा की मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण किया, जिसमें 5,21,619 डुप्लिकेट वोटर, 93,174 गलत पते वाले वोटर, 19,26,351 एक ही घर पर दर्ज वोटर और 1,24,177 धुंधली फोटो वाले वोटर पाए गए. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ये सब मिलाकर करीब 25 लाख वोट संदिग्ध हैं यानी हर आठवां वोट चोरी हुआ.
चुनाव आयोग का जवाब- प्रक्रिया में सबकी भागीदारी
राहुल गांधी का नाम लिए बिना हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सफाई दी कि वोटर लिस्ट का मसौदा कांग्रेस को अगस्त 2024 में ही दे दिया गया था, लेकिन सितंबर तक किसी बीएलओ या पार्टी एजेंट ने कोई शिकायत नहीं की.
आयोग ने बताया कि राज्य में 20,632 बीएलओ, 86,790 पोलिंग एजेंट और 10,180 काउंटिंग एजेंट मौजूद थे, मगर किसी ने फर्जी वोटिंग की शिकायत नहीं की. आयोग का तर्क है कि अगर गड़बड़ी होती, तो ये एजेंट्स जरूर आपत्ति दर्ज कराते.
Beta feature

