कांग्रेस के सैम पित्रोदा की फिर हुई घर वापसी!

कांग्रेस के सैम पित्रोदा की फिर हुई घर वापसी!

कांग्रेस ने सैम पित्रोदा  को दोबारा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया।

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

सैम पित्रोदा की कांग्रेस में वापसी

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पित्रोदा की फिर से नियुक्ति की। पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव के दौरान आठ मई को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी उस टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि पूर्व के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं।

असल में, पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो भारतीय लोगों के रंग-रूप को लेकर विवादित बयान देते नजर आ रहे थे। वो ये कहते हुए नजर आ रहे थे कि भारत के पूर्व में रहने वाले चीनी साउथ में रहने वाले अफ्रीकन जैसे लगते हैं। वो कहते हुए दिखे- ‘भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्व के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। हम सभी भाई-बहन हैं।’

पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि पित्रोदा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाती है। उन्होंने कहा, ‘सैम पित्रोदा को तत्काल प्रभाव से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पित्रोदा ने इस वर्ष मई में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

सैन ने दिया था विवादित बयान

हमेशा अपनी टिप्पणियों से चर्चा में रहने वाले सैम पित्रोदा ने कहा कि था कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। लेकिन इसके बावजूद फिर भी हम सभी मिलजुल कर रहते हैं।

उन्होंने एक इंटरव्यू में भारत में लोकतंत्र पर विचार करते हुए कहा कि हम 75 वर्षों से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। हम एक देश पर पकड़ बनाए रख सकते हैं। भारत एक विविधतापूर्ण देश है जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरे जैसे दिखते हैं और शायद दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं।

क्या है सैम पित्रोदा का पूरा नाम?

अक्सर विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले सैम पित्रोदा का पूरा नाम सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा है।

सैम पित्रोदा भारत की विविधता को लेकर की नस्लवादी टिप्पणी

बता दें कि सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं। यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। लेकिन इसके बावजूद फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

पित्रोदा ने भारत के लोकतंत्र को बताते वक्त दिया विवादित बयान

एक अखबार के साथ एक इंटरव्यू में, पित्रोदा ने भारत में लोकतंत्र पर विचार करते हुए कहा कि हम 75 वर्षों से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। हम एक देश पर पकड़ बनाए रख सकते हैं। भारत एक विविधतापूर्ण देश है जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरे जैसे दिखते हैं और शायद दक्षिण के लोग अफ़्रीकी जैसे दिखते हैं।

‘भारत में हर कोई थोड़ा-बहुत समझौता करता है’

पित्रोदा ने आगे कहा कि भारत के लोग विभिन्न भाषाओं, धर्मों, भोजन और रीति-रिवाजों का सम्मान करते हैं जो एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि यह वह भारत है जिसमें मैं विश्वास करता हूं, जहां हर किसी के लिए जगह है और हर कोई थोड़ा-बहुत समझौता करता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!