रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली में विवादित नारे लगाए गए

रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली में विवादित नारे लगाए गए

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

संसद के शीतकालीन सत्र के बीच राजधानी का सियासी पारा आसमान छूने लगा है। रामलीला मैदान में कांग्रेस सरकार की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर विवादित नारे लगाए गए, जिसे लेकर अब बीजेपी ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है।

बीजेपी का कहना है कि पीएम मोदी के खिलाफ विवादित नारों ने कांग्रेस के उद्देश्य को साफ कर दिया है। वो पीएम मोदी को हटाना चाहते हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विवादित नारों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसे लेकर अब सियासी घमासान छिड़ गया है। बीजेपी ने भी कांग्रेस पर पलटवार करना शुरू कर दिया है।

बीजेपी ने दिया जवाब

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “अब इनका एजेंडा साफ हो गया है। यह SIR की बात नहीं है, यह संविधान पर वार का मामला नहीं है। SIR का नाम लेकर वो पीएम मोदी को हटाना चाहते हैं? हाल ही में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को धमकी दी थी। कांग्रेस 150 से ज्यादा बार पीएम मोदी को गाली दे चुकी है।”

रामलीला मैदान में रैली का आयोजन

बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की भव्य रैली का आयोजन हुआ था। लाखों की संख्या में लोग इस रैली में पहुंचे। इस दौरान वोट चोरी और SIR के खिलाफ अभियान शुरू किया गया था। पूरे देश में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इस रैली में शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने क्या कहा?

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा के अनुसार, “यह हमारे प्यारे नेता का अपमान है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। मैंने अभी तक यह नारा नहीं सुना है। अगर सचमुच ऐसे नारे लगाए गए हैं, तो यह दर्शाता है कि कांग्रेस अभी भी जनता की मर्जी को नहीं समझ पाई है। उन्होंने जब भी पीएम मोदी और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जनता ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया।”

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगाए गए इन नारों से कांग्रेस की मंशा साफ झलकती है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस SIR और वोट चोरी जैसे मुद्दों की आड़ में प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बना रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए विवादित नारों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

नेता शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने लिखा, “अब इनका एजेंडा साफ हो गया है। यह SIR या संविधान पर हमले का मामला नहीं है। SIR के नाम पर ये प्रधानमंत्री मोदी को हटाना चाहते हैं। हाल ही में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को धमकी दी थी और कांग्रेस अब तक 150 से ज्यादा बार पीएम मोदी को गाली दे चुकी है।”

गौरतलब है कि रामलीला मैदान में कांग्रेस की एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस रैली के जरिए वोट चोरी और SIR के खिलाफ अभियान की शुरुआत की गई। देशभर से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।

इस पूरे विवाद पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह हमारे प्रिय नेता का अपमान है, जिसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि वाकई ऐसे नारे लगाए गए हैं, तो यह दर्शाता है कि कांग्रेस अब भी जनता की भावना को समझने में नाकाम रही है। जब-जब कांग्रेस ने पीएम मोदी और उनके परिवार के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, जनता ने उन्हें नकारा है।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अभी जब मैं गाड़ी में आ रहा था तो मुझे बताया गया कि अंडमान निकोबार में मोहन भागवत ने एक बयान दिया। मैंने फिर भाषण का प्लान बदल दिया। गांधी जी सच की बात करते थे, सत्यमेव जयते भी सुना होगा। लेकिन भागवत ने कहा कि यह संसार सत्य नहीं बल्कि शक्ति और सत्ता जरूरी है। लेकिन हम सच के साथ हैं। हम सच से ही भाजपा और पीएम को सत्ता से हटाएंगे।

उन्होंने कहा कि सत्य और असत्य की लड़ाई में चुनाव आयोग भाजपा के साथ खड़ा हुआ है। इसीलिए केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग को किसी भी तरह की कार्रवाई के दायरे से मुक्त कर दिया है। हम इस कानून को बदलेंगे।

राहुल गांधी ने काह कि जनता को डरने की जरूरत नहीं है। हम आपके साथ हैं। कांग्रेस सच्चाई की लड़ाई लड़ रही है जबकि चुनाव आयोग असत्य की लड़ाई लड़ रहा हैं। यहां हरियाणा से लोग आए हैं। इन्हें पता है कि इनका चुनाव चोरी कर लिया गया है। यूपी के नेता हरियाणा में जाकर वोट कर रहे थे। कुछ दिन पहले पीएम के हाथ कांपते हुए देखे गए। सत्ता आज है कल नहीं। देश सच को जानता है मानता है। भाजपा की बहादुरी भी सत्ता की बदौलत है।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को खोखला करने की राजनीति की है। लेकिन यह अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी। राहुल गांधी जी बार बार प्रमाण दे रहे कि वोट चोरी हो रही है, मगर चुनाव आयोग ने एक जांच तक नहीं बिठाई। अब हमें सड़कों पर उतरना ही पड़ेगा। आज इस रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में पहुंचकर जो शक्ति प्रदर्शित की है, काबिलेतारीफ है। हमारी लंबी लड़ाई जारी रहेगी। न्याय लेकर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!