Breaking

नियोजित शिक्षकों के कार्यों में व्यक्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जायेगा : समरेंद्र बहादुर सिंह

नियोजित शिक्षकों के कार्यों में व्यक्त भ्रष्टाचार को समाप्त किया जायेगा : समरेंद्र बहादुर सिंह

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

# परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ का जलालपुर प्रखंड इकाई गठित

श्रीनारद मीडिया‚ मनोज तिवारी‚ जलालपुर‚ सारण (बिहार)


सारण जिला परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की चुनावी बैठक उत्क्रमित मध्य विद्यालय किशुनपुर धरान, जलालपुर में शनिवार की दोपहर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तम कुमार साह ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि व सारण जिला परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव संजय यादव एवं जिला अध्यक्ष समरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृतव में जलालपुर इकाई गठित कि गई। मौके पर सचिव संजय यादव ने संघ के नियम एवं शिक्षकों के हित में किये गए कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाले। श्री यादव ने अपनी बातो पर जोर देते हुए शिक्षको की हर समस्याओं से दस कदम आगे रहने की बात कही। वही अनूप कुमार वर्मा ने संघ के पदाधिकारियों के समक्ष जलालपुर के शिक्षकों एवं बीआरसी से जुरी समस्याओं से अवगत करते हुए कहा कि सबसे पहले जलालपुर बीआरसी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की जरूरत है। जिला अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने उपस्थित मनोनित शिक्षकों के हौसले बुलंद करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार फैलाने एवं शिक्षकों की समस्याओं को सूचीबद्ध कर जिला कार्यालय में दीजिए समाधान तुरंत होगा। वहीं जिला अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह एवं सचिव संजय यादव के नेतृत्व में सर्वसम्मति से संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ।

# जलालपुर शिक्षक संघ इकाई की गठन सर्वसम्मति से कर लिया गया

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक के गठित इकाई में अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, वरीय उपाध्यक्ष श्याम कुमार तिवारी, सचिव प्रवीण कुमार सिंह, महासचिव उत्तम कुमार साह,कोषाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी परशुराम सिंह, संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार पंडित वहीं महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ज्योति कुमारी तथा कार्यालय सचिव संजय कुमार सिंह आदि का चुनाव किया गया है। मौके पर प्रमोद कुमार तिवारी, संजीव कुमार संजय, कामेश्वर राम,नवीन कुमार द्विवेदी, मुस्ताक अहमद, सुनील कुमार राम,योगेंद्र राम,आनंद कुमार , प्रत्यूष कुमार सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती को सफल बनाने के लिए पूर्व मंत्री ने दिया नेवता 

मैं हूं कांग्रेस की पूर्णकालिक अध्यक्ष, मुझसे मीडिया के जरिये बात नहीं करें- सोनिया

.अलग अलग घटना में दो लोगों के हुई मौत

Leave a Reply

error: Content is protected !!