मक्का कारोबारी को लूटने वाला अपराधी गिरफ्तार

मक्का कारोबारी को लूटने वाला अपराधी गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

2 दिन रेकी के बाद 4 अपराधियों ने दो भाइयों को घेरा था, अन्य की गिरफ्तारी अभी बाकी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में 6 मई को मक्का कारोबारी से 10.10 लाख रुपए की लूट हुई थी। लूटपाट करने वाले एक अपराधी पप्पू मंडल की गिरफ्तारी हुई है। इसने पुलिस को वारदात की कहानी सारी बताई है। इसने पुलिस को बताया कि घटना को अंजाम देने के लिए 3 दोस्तों का सहारा लिया था।

2 दिन रेकी करने के बाद प्लानिंग बनाई थी। मामले के खुलासे के लिए एक विशेष टीम गठित की थी। मामले की जानकारी गुरुवार को नवगछिया SDPO ओमप्रकाश ने दी है। 6 मई को 4 अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था SDPO ओमप्रकाश ने बताया कि 6 मई को 2 बाइक सवार 4 बदमाशों ने मक्का व्यापारी को लूटा था। सभी बदमाशों गमछा और हेलमेट से अपना चेहरा ढंका था।

 

घटना के बाद सभी अपराधी नवगछिया की तरफ भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक अपराधी पप्पू मंडल की पहचान हुई।

पुलिसिया पूछताछ में पप्पू मंडल ने अपने साथियों के नाम भी बताए। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार पप्पू मंडल के पास से पुलिस ने घटना में शामिल एक कट्टा, 35 हजार रुपए सहित अन्य सामान भी बरामद किए है।

 

किसान को रुपए देने जा रहे थे दोनों भाई दरअसल, नवगछिया के NH-31 पर गुदरिया स्थान के पास मक्का व्यापारी को लूटा था। पीड़ित कारोबारी आशुतोष आनंद और आनंद सिंह, दोनों पटना निवासी हैं। दोनों भाई नवगछिया जीरोमाइल पर किराए के रूम में फरवरी से रह रहे हैं,5 साल से ये दोनों भाई मक्का के सीजन पर नवगछिया क्षेत्र में मक्का की खरीद करते रहे हैं।

 

बताया गया कि किसानों को मक्का मूल्य देने के लिए व्यापारी अपने पास 10 लाख 10 हजार रुपए रखे हुए थे। सुबह 9:30 बजे दोनों भाई बाइक से किसानों को रुपए देने संतोष धर्मकांटा जा रहे थे।इसी बीच गुदरिया स्थान के पास 2 बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने गन प्वाइंट पर वारदात को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़े

बेगूसराय से अगवा हम पार्टी के नेता की हत्या, मुंगेर में खेत में दफनाया हुआ मिला शव

मुजफ्फरपुर में हथियार के साथ 2 युवक गिरफ्तार

 भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्‍यक्ष उमेश कुमार सिंह ने सीएम के प्रति आभार जताया

 सवर्ण आयोग के अध्यक्ष बने पूर्व MLC महाचंद्र प्रसाद सिंह

बाजार में प्रेमी युगल की हरकत से मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया हिरासत में

शराब तस्कर को छुड़ा लिया, दारोगा को बंधक भी बनाया; बिहार में फिर लाचार दिखी पुलिस

हरियाणा सरकार के निर्णय पर श्री कृष्ण आयुर्वेद वेलफेयर एसोसिएशन ने जताया आभार

Leave a Reply

error: Content is protected !!