भागलपुर में अपराधियों ने किसान को गोली मारी

भागलपुर में अपराधियों ने किसान को गोली मारी

शरीर में फंसी बुलेट, मायागंज रेफर; चाचा से चल रहा था जमीन विवाद

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में अपराधियों ने किसान को गोली मार दी। पेट और जांघ में गोली लगी है। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। बुलेट अभी शरीर में फंसी हुई है।

 

डॉक्टरों के मुताबिक ऑपरेशन करके गोली निकाला जाएगा। घायल की पहचान किशोरी पासवान(37) के तौर पर हुई है। चाचा मोहन पासवान पर गोली मारने का आरोप लगा है। घायल के भाई सुबोध पासवान ने बताया कि चाचा से कई साल से जमीन का विवाद चल रहा है। विवादित जमीन का पेपर मेरे पास है,कानूनी तौर पर मालिकाना हक भी हासिल कर लिया है। इसके बाद दुश्मनी खत्म नहीं हो रहा है।

इसी विवाद में भाई की जान लेने की कोशिश की गई है। भाई शनिवार देर रात बगीचे की रखवाली करने गया था। सुबह 4 बजे के करीब हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी। मेरा भाई काफी देर तक तड़पता रहा छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, पीरपैंती थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मौखिक रूप से घटना की जानकारी मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अपने स्तर से जांच में जुट गई है। जल्द ही दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

पटना सिटी में वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो अपराधी गिरफ्तार

सिसवन की खबरें : अगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीडीओ ने बीएलओ के साथ किया बैठक

बिहार में अपराधी बेखौफ, घर के बरामदे में सो रहे दादा-पोती को मारी गोली 

निगरानी के रडार पर बिहार के 10 फर्जी शिक्षक, एक सप्ताह में जा सकती है नौकरी 

सभी सरकारी विद्यालयों में आयोजित हुई, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी।

निर्जला एकादशी व्रत 6 जून शुक्रवार को मनाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!