सुधा डेयरी के कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, दौड़ कर खुद पहुंचा अस्पताल; अब सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सुधा डेयरी के कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, दौड़ कर खुद पहुंचा अस्पताल; अब सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

 

सुपौल जिला मुख्यालय स्थित डिग्री कॉलेज चौक पर शनिवार को अपराधियों ने सुधा डेयरी में काम करने वाले एक कर्मचारी को गोली मार दी। जख्मी की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है। मनीष सुकुमारपुर वार्ड तीन का रहने वाला है। वह जिला मुख्यालय स्थित सुधा डेयरी में काम करता था। गोली उसकी कमर के दाहिने हिस्से में लगी है।

फिलहाल सुपौल के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि गोली निकाल ली गई है। हालांकि हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मनीष के पिता नारायण साह ने बताया कि दोपहर में वह मवेशियों के लिए चारा मिला रहा था।

 

तभी मनीष को किसी का फोन आया। वह बिना कुछ बताए घर से निकल गया। कुछ देर बाद गोली लगने की सूचना मिली। घटना के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। बताया गया कि गौरवगढ़ कॉलेज के पास कुछ लड़कों से मनीष की कहासुनी हुई थी। इसी दौरान मारपीट भी हुई। गोली किसने चलाई, यह किसी ने नहीं देखा। चौक पर मौजूद दुकानदारों को भी कुछ पता नहीं चला।

गोली लगने के बाद भी खुद दौड़ कर पहुंचा अस्पताल डॉक्टरों ने बताया कि मनीष के माथे पर गहरे जख्म हैं। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। माथे की चोट देखकर लगता है कि लोहे के किसी हथियार से वार किया गया। गोली लगने के बावजूद मनीष होश में था। वह घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर स्थित अनंत प्रेरणा अस्पताल खुद दौड़कर पहुंचा। जहां जख्मी स्थिति में देखकर अस्पताल कर्मियों ने आनन फानन में उसे भर्ती कराया।

 

घटना को लेकर पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है। सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है। नशे का आदी था मनीष, लेनदेन के विवाद में चली गोली स्थानीय लोगों का कहना है कि मनीष का आदी था। वह नशे की सुई, कोरेक्स सिरप सहित अन्य नशीली दवाओं का सेवन करता था।

 

लोगों का यह भी कहना है कि मनीष खुद भी इस कारोबार में पहले शामिल था। बीच में उसने इसका कारोबार छोड़ दिया था, जबकि खुद नशे का सेवन करना नहीं छोड़ा था। नशे के सुई की खरीदारी को लेकर ही पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें अपराधियों ने उसे गोली मार दी।

यह भी पढ़े

बिहार : गया में अपराधियों ने डॉक्टर के जबड़े में मारी गोली, गंभीर रूप से जख्मी

पारस अस्पताल हत्याकांड: 5 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

बेगूसराय में हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

यूपीआइ पर ”गलती से भेजे पैसे” का झांसा देकर लगा रहे लाखों की चपत!

412 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Know Your Police प्रोग्राम के तहत सारण पुलिस की नई पहल

निगरानी के हत्थे चढ़ी समस्तीपुर की महिला थानाध्यक्ष पुतुल कुमारी, 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Raghunathpur:  बिहार राज्य पथ परिवहन का दरौली से पटना बस सेवा शुरू हुआ 

भारत में हिंदुओं के कारण अल्पसंख्यक सुरक्षित है- किरेन रिजिजू

सीवान की खबरें  :  श्रावण के दूसरे सोमवारी को भगवान भोलेनाथ के दुग्धाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!