लखीसराय में  अपराधियों ने दो महिलाओं को मारी गोली, बेटी की मौत, माँ की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

लखीसराय में  अपराधियों ने दो महिलाओं को मारी गोली, बेटी की मौत, माँ की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला लखीसराय का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दो महिलाओं को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि, दोनों महिलाएं घर के बाहर बैठी थी तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

वहीं इस घटना में पुत्री की मौत हो गई है। जबिक मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतका का नाम बसंती देवी बताया जा रहा है तो वहीं मां का नाम लाछो देवी है। दरअसल, मामला लखीसराय के टाउन थाना क्षेत्र के धर्मरायचक वार्ड 6 का है। जहां शनिवार की सुबह अपराधियों ने दो महिलाओं को गोली मार दी गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि रामजी यादव के घर के दरवाजे पर अपराधियों ने उनकी पत्नी लाछो देवी और बेटी बसंती देवी को गोली मार दिया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने बसंती को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी के बाद एसपी पंकज कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार पहले सदर अस्पताल फिर घटनास्थल पर पहुंचे। सदर अस्पताल में मृतक एवं घायल महिला को देखने के बाद पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचे। और घर पर मृतक के परिजनों से पूछताछ की। एसपी के समक्ष ही स्थानीय लोग पुलिस का इकबाल खत्म होने के कारण अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कह रहे थे।

पूछताछ के दौरान पता चला कि 2022 से ही अवध यादव एवं अशोक साव के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। जिसमें कई बार पीड़ित परिवार के ऊपर हमला हुआ। 15 दिसंबर 2023 को भी पीड़ित परिवार के एक किशोरी के घर जाने के दौरान गोली मार दी थी। वहीं 14 मई को भी पीड़ित परिवार के ऊपर गोली मार कर एक तीन माह की दुधमुंही बच्ची और उसकी मां निभा देवी को घायल कर दिया था।

यह भी पढ़े

मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद, 2 गिरफ्तार

1 करोड़ कैश, 5 हथियार, जानें पूर्व पार्षद  के घर IT रेड के दूसरे दिन क्या-क्या मिला

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!