आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी सेव की खेती- सरस

आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी सेव की खेती- सरस
श्रीनारद मीडिया हथुआ : किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए सरकार ने अपने खेतों में कई ऐसे पौधा लगाने का प्रस्ताव ला रखी है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सके। इसमें सेव, पपीता, एस्ट्राबेरी सहित कई अन्य फसलें है जिससे कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। किसानों को इसके लिए कार्यशाला का आयोजन कर प्रेरित करने का काम किया जा रहा है। उक्त बातें स्थानीय प्रखंड के किसान भवन में प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक में समिति के संयोजक सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार सरस ने कहा। इन्होंने समिति के सदस्यों को कृषि से सम्बन्धित तमाम जानकारियां दी। बैठक की अध्यक्षता किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष रेखा देवी ने किया। इस बैठक में सभी प्रगतिशील किसानों को खेती करने के नए तरीको की जानकारी साझा किया। बैठक में मशरूम की खेती, ड्रेगन फ्रूट सहित अन्य लाभदायक खेती करने की जानकारी दी गई। साथ ही किसान पाठशाला चलाकर लोगों को कृषि के नई तकनीक की जानकारी देने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही सांकेतिक कृषि प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को कड़कनाथ मुर्गा पालन के बारे में भी बताया गया। किसानों को पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधों के बारे में विस्तार से बताया गया। आत्मा द्वारा किसान पाठशाला के माध्यम से किसानों को जोड़ने की बात कही गई। इस मौके पर प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबन्धक कमलेश कुमार सिंह, प्रखंड कृषि समन्वयक रूपेश कुमार, कौसर इमाम, प्रगतिशील किसान हृदयानंद राय, प्रेम सागर सिंह, सतीश कुमार, सजल कुमार, मुन्ना कुमार यादव, अश्वनी कुमार, गीता देवी, सुनीता देवी, राजन सिंह, ललन पांडेय सहित सभी कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं प्रगतिशील किसान सहित सभी सदस्य आदि थे।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

error: Content is protected !!