Breaking

पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए डॉ सत्य प्रकाश

पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए डॉ सत्य प्रकाश
श्रीनारद मीडिया हथुआ : पर्यावरण के क्षेत्र में पिछले पंद्रह वर्षों से अनवरत कार्य कर रहे हथुआ प्रखंड के बरवा गांव निवासी पर्यावरणविद् को प्रखंड किसान समिति ने एक कार्यक्रम में सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। पर्यावरणविद् को प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार सरस, प्रखंड किसान सलाहकार समिति के चेयरमैन रेखा देवी ने सम्मान पत्र देते हुए पर्यावरणविद् के द्वारा अबतक किए गए कार्यों का वर्णन किया। पर्यावरणविद् को सम्मान पत्र मिलते ही बधाई देने वालो का तांता लग गया। पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश पिछले पंद्रह वर्षों में हजारों लंबी आयु, फलदार, छायादार व फूल वाला पौधा लगा चुके है। इनकी जीवटता से कई बंजर भूमि में भी हरियाली दिखने लगी है। इनको कुचायकोट प्रखंड के तरफ़ से ग्रीन मैन की उपाधि भी मिल चुकी है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री सरस ने समिति के सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरणविद् प्राण वायु को बचाने के लिए इकलौता पर्यावरण प्रेमी है। जिसने अपने पैसा से सभी सार्वजनिक स्थलों पर पौधा लगा कर हरियाली लाने का कार्य किए है। इनके द्वारा शादी विवाह में वर वधू का स्वागत पौधा देकर करना, जन्मदिन उत्सव पर उपहार में पौधा देना व लगाना, महापुरुषों की जयंती या पुण्यतिथि की याद में पौधा लगाना सहित तमाम कार्यों की शुरुआत पौधा लगाकर ये करते रहे है। पर्यावरण के क्षेत्र में इनके अप्रतिम योगदान के लिए कई सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं सम्मानित कर चुकी है। इधर सम्मान पाते पर्यावरणविद् डॉ प्रकाश ने कहा कि यह सम्मान उन पर्यावरण मित्रों को जाता है जिन्होंने हमारे द्वारा दिए गए पौधा को लगाकर बड़ा किया। हम उन सभी के प्रति आभार प्रकट करते है। पर्यावरणविद् ने यह भी कहा कि पौधा लगाना चाहिए। एक पौधा लगाने व बचाने का बहुआयामी लाभ है। सबको ऐसा कार्य करना चाहिए। इस मौके पर कृषि विभाग के प्रखंड तकनीकी प्रबन्धक कमलेश कुमार सिंह, समन्वयक कौसर इमाम, प्रगतिशील किसान प्रेमसागर सिंह, सतीश कुमार, अश्वनी कुमार, सुनीता देवी सहित किसान सलाहकार समिति के सभी सदस्य आदि थे।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

error: Content is protected !!