असहनी स्थित आराध्या विद्या निकेतन में डांडिया नृत्य का हुआ आयोजन
श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, एकमा, (सारण)।
सारण जिला के एकमा प्रखंड क्षेत्र के असहनी गांव स्थित आराध्या विद्या निकेतन में रविवार को नवरात्रि के अवसर पर डांडिया नृत्य का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र तिवारी के निर्देशन में हुआ।
प्रधानाध्यापक देवेंद्र तिवारी ने बताया कि डांडिया नृत्य नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा और राक्षस महिषासुर के बीच हुए युद्ध में देवी की विजय का प्रतीक है। डांडिया की रंगीन छड़ें मां दुर्गा की तलवार का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती हैं। इस नृत्य के माध्यम से भक्तजन देवी दुर्गा को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि डांडिया नृत्य के दौरान छड़ियों से उत्पन्न ध्वनि को सकारात्मक ऊर्जा का संचारक माना जाता है, जो वातावरण से नकारात्मकता को दूर करती है। गरबा और डांडिया गुजरात के पारंपरिक लोक नृत्य हैं, जिनकी उत्पत्ति वहीं से हुई है और शारदीय नवरात्रि में इनका विशेष महत्व है।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं अंजलि, सानिया, अर्चना, कंचन, जरीना, राधा व पिंकी आदि ने कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। वहीं छात्राओं आराध्या, साक्षी, रागिनी, सोनाक्षी, प्रिया, अंशिका, काव्या, कृषिका व अंशु के आकर्षक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।
प्रधानाध्यापक देवेंद्र तिवारी ने सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह भी पढ़े
ग्रामीण डॉक्टर की निस्वार्थ सेवा से कालाजार पर ‘कसता शिकंजा’
सेवा पर्व के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पटना के इंस्पेक्टर की डेंगू से मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
मन की बात@ पीएम मोदी अपने उद्मेंबोधन में स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया
सीवान में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर फलाहार कार्यक्रम आयोजित
मढ़ौरा में जदयू का मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ कार्यकर्ताओं के भीड़ ने तोड़ा सारा रिकार्ड