दरौली प्रखंड टापर धनजी आईएएस बनकर करना चाहते हैं देश की सेवा

दरौली प्रखंड टापर धनजी आईएएस बनकर करना चाहते हैं देश की सेवा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

466 अंक पाकर दरोली प्रखंड टापर बने धनजी को प्राचार्य डा०सुशील नारायण तिवारी ने किया सम्मानित

कठिन परिश्रम से मिलती है सफलता : धनजी

श्रीनारद मीडिया, अमित पांडेय, दरौली, सीवान (बिहार)

बिहार बोर्ड परीक्षा में 466 अंक पाकर ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, पचबेनिया धनजी कुमार दूबे ने दरोली प्रखंड में प्रथम स्थान एवं जिले में पाँचवाँ स्थान हासिल किया है।बभनौली गांव निवासी अशोक दूबे एवं नीतू देवी के पुत्र धनजी दूबे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा शंभूनाथ दूबे, विद्यालय के प्राचार्य डा० सुशील नारायण तिवारी,ट्यूटर पवन कुमार दूबे एवं चाचा आचार्य अनुज दूबे को दिया।

 


पोते के प्रखंड टाँपर बनने से उत्साहित दादा शंभूनाथ दूबे एवं चाचा आचार्य अनुज दूबे ने बताया कि धनजी ने हमारा सपना पूरा किया है।हम सभी यही ध्यान रखते थे कि धनजी की पढाई में कोई समस्या न हो।धन जी प्रतिदिन 10 घंटे तक पढाई किया करता था ।धनजी ने बताया कि सफलता का कोई आसान तरीका नहीं होता, उसके लिए कडी मेहनत करनी पड़ती हैं।प्रखंड टापर धनजी दूबे आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। विद्यालय के प्राचार्य डा० सुशील नारायण तिवारी ने धनजी को बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना ईश्वर से की।प्राचार्य डा० तिवारी ने धनजी को संस्कृत व्याकरण की पुस्तक एवं कलम देकर सम्मानित किये।

यह भी पढ़े

मुख्‍तार की बैरक में पत्‍ता भी हिलेगा तो योगी सरकार को पता चलेगा,कैसे?

प्रखण्ड स्तर पर मैट्रिक की परीक्षा में 93.6प्रतिशत अंक लाकर रवि कुमार ने किया नाम रौशन

भाजपा विधायक की एसपी से नोकझोंक के बाद जमीन पर लेटे.

रघुनाथपुर में एक जेनरल स्टोर व टारी बाजार के एक मोबाइल दुकान को प्रशासन ने किया सील

Leave a Reply

error: Content is protected !!