मऊ निवासी महिला जज का सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला शव, जांच जारी

मऊ निवासी महिला जज का सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला शव, जांच जारी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, यूपी डेस्‍क:

उतर प्रदेश के बदायूं जिले में सुबह एक बड़ी घटना हुई है। जिले के सरकारी जज आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। घटनास्थल पर छानबीन कराई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक, सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की जज ज्योत्सना राय शनिवार सुबह अपने कोर्ट में नहीं पहुंचीं। साथी जजों ने उनके नंबर पर कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुआ।

कर्मचारियों के मुताबिक जज के आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने धक्का मारकर उनके आवास का दरवाजा खोला। तब पुलिस अंदर घर में दाखिल हुई। अंदर एक कमरे में पंखे से उनका शव फंदे से लटका हुआ था।

घटना की सूचना पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया।

यह भी पढ़े

अचानक तापमान में बढ़ोतरी से गेहूं की फसल को हो सकता है नुकसान, अपनाएं ये पांच खास उपाय

लड़कियों को छेड़ने  वाले बेटे की पिता ने कर दी हत्या

बिहार में स्‍कूल जा रही लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट कर जमीन में जिंदा दफनाया

अचानक तापमान में बढ़ोतरी से गेहूं की फसल को हो सकता है नुकसान, अपनाएं ये पांच खास उपाय

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!