भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देश गांव चलो अभियान को लेकर मशरक के महाराणा प्रताप चौक के पास प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सीताराम पाण्डेय के आवास परिसर में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

मौके पर बनियापुर विधानसभा प्रभारी चत्येंद्र नाथ सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद मौजूद रहे। गांव चलों अभियान की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में पूर्व उप-प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर खुशी जाहिर किया गया।

वक्ताओं के द्वारा प्रधानमंत्री जी द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। गाँव चलो अभियान के तहत हर गाँव में जाकर सभी को विस्तार में बताना है जिससे अधिक से अधिक लोग लाभ ले सके।

इस मौके पर भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पाण्डेय,भाजपा युवा जिलामंत्री दुर्गेश कुमार गुप्ता, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, जटा शम्भू सिंह, जावेद अंसारी, रमेश सिंह, उत्तरी मंडल के अनुसूचित जाति के अध्यक्ष नेता राजू मांझी,जिला मंत्री राजेश सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता गौतम ओझा,सागर राय, रवि रंजन सिंह मंटू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

मऊ निवासी महिला जज का सरकारी आवास में फंदे से लटकता मिला शव, जांच जारी

अचानक तापमान में बढ़ोतरी से गेहूं की फसल को हो सकता है नुकसान, अपनाएं ये पांच खास उपाय

लड़कियों को छेड़ने  वाले बेटे की पिता ने कर दी हत्या

बिहार में स्‍कूल जा रही लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट कर जमीन में जिंदा दफनाया

अचानक तापमान में बढ़ोतरी से गेहूं की फसल को हो सकता है नुकसान, अपनाएं ये पांच खास उपाय

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!