Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
श्रद्धालुओं ने की माता रानी का दर्शन, सर्व कल्याण के लिए हुई आराधना - श्रीनारद मीडिया

श्रद्धालुओं ने की माता रानी का दर्शन, सर्व कल्याण के लिए हुई आराधना

श्रद्धालुओं ने की माता रानी का दर्शन, सर्व कल्याण के लिए हुई आराधना
श्रीनारद मीडिया‚ सीवान (बिहार)

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow


श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति सीवान के तत्वावधान में 65 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था माता रानी के पवित्र नगरी कटरा पहुंच गई। वहां पर माता रानी के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु भवन तक पहुंचे। इसके बाद माता रानी के दर्शन किए। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने घर परिवार और सर्व कल्याण के लिए आराधना की। श्रद्धालुओं ने कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए भी आराधना की। सभी सदस्य माता रानी के दर्शन के बाद बाबा भैरव नाथ के मंदिर भी गए। वहां भी उनका दर्शन किए।

 

कटरा के आसपास के इलाकों में भी विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। माता रानी के दर्शन कर करने के बाद सभी श्रद्धालु काफी प्रसन्न है। श्रद्धालुओं ने कहा दर्शन के बाद उन्हें काफी सुकून महसूस हुआ। इस यात्रा में सीवान जिले के अलावा अन्य जिलों से भी श्रद्धालु शामिल थे। बेतिया से यात्रा में शामिल होने आई इंदु कुमारी ने कहा कि इस समिति के साथ यात्रा करना काफी सुखद रहा। सभी सदस्य एक दूसरे का ख्याल रखते हुए माता रानी के भवन तक तक गए। वहां से उतरने के बाद भी यात्रा समाप्ति तक श्रद्धालु एक दूसरे का ख्याल रखते रहे।

 

यात्रा के दौरान पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के 6 श्रद्धालु मिल गए। वे समिति की व्यवस्थाओं से काफी खुश हुए और इस समिति में शामिल हो गए। गोपालगंज जिले के थावे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह भी माता रानी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे इस दौरान उनकी भी मुलाकात समिति के सदस्यों से हुई और वे भी इस टीम में शामिल हो गए। महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संगीता चौधरी ने कहा कि माता रानी का दर्शन काफी सुखद और सुकून देने वाला रहा । समिति के संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह, संरक्षक अरविंद कुमार पांडेय, अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह ने कहा कि यात्रा में शामिल सभी सदस्यों को माता रानी के दर्शन कराया गया।

 

समिति के संरक्षक विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु बाबू ने कहा कि यात्रा में शामिल सदस्यों से बातचीत हुई है। यात्रा में शामिल सदस्य लौट भी लौट रही है। यात्रा काफी सुखद रहा है।यात्रा में डॉक्टर संगीता चौधरी, यात्रा प्रभारी आनंद पाठक, अभिषेक आर्यन, मुन्ना कुमार सिंह, अनूप कुमार, टुन्नू सिंह, सूरज प्रकाश सिंह, मुन्ना कुमार चौहान, वीरेंद्र सिंह, चंद्र भूषण यादव, ज्ञान प्रकाश, रवि शंकर, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, कमलेश सिंह, ज्योति कुमारी, आशा देवी, बबीता कुमारी, रीता कुमारी,जयकिशन साह, अमरावती देवी, मुन्ना साह, रामावती देवी, रामबड़ाई प्रसाद, प्रियंका देवी, चंदन सिंह, नागेश्वर दास, मंजू देवी ,दुर्गा देवी, शशि देवी, पलक सिंह, डॉ. प्रवीण, नवीन कुमार ,राजीव कुमार, मेला सिंह स्नेहा सिंह, मुन्ना यादव, प्रमोद कुमार, शंभू सोनी आदि शामिल है।

यह भी पढ़े

रामनगर में महिला नगर कांग्रेश का गठन, रंजना गुप्ता को बनाया गया नगर अध्यक्ष

साइबर ठगों ने लालच देकर लोगों से लूटे 57 करोड़ रुपये.

बेहतर समन्वय स्थापित कर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को बनाएं सफल: डीएम

Leave a Reply

error: Content is protected !!