दीदीजी फाउंडेशन ने 50 बच्चों के बीच गर्म टोपी, दस्ताना और स्कार्फ का वितरण किया

दीदीजी फाउंडेशन ने 50 बच्चों के बीच गर्म टोपी, दस्ताना और स्कार्फ का वितरण किया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पटना (बिहार):

पटना,सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने राजधानी पटना के जगजीवन नगर , चितकोहड़ा में 50 बच्चों के बीच गर्म टोपी, दस्ताना और स्कार्फ का वितरण किया।

दीदीजी की संस्थापक डा. नम्रता आनंद ने कहा कि ठंड का समय गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए कठिन समय होता है।शहर में शीत लहर चलने लगी है ,ऐसे में गरीबों के पास अपने बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए साधन नहीं हैं।ठंड के मौसम में गर्म कपड़े की जरूरत सभी को है।समाज के लोगों को जरूतरतमंदों की मदद में आगे आना चाहिए।

समाज में रहने वाले सभी व्यक्तियों का यह दायित्व है। यदि हम ठंड के मौसम में किसी को गर्म वस्त्र देते हैं तो इससे बेहतर कोई भी अन्य कार्य नहीं हो सकता है।

डा. नम्रता आनंद ने बताया ,कोई भी जरूरतमंद बेसहारा ठंड के कारण परेशान हो तो तत्काल उसकी सहायता करें।गरीबों एवं असहाय लोगों की मदद करना हर इंसान का फर्ज है।उन्होंने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए वितरण कार्य निरंतर जारी रहेगा। दीदीजी फाउंडेशन के लोग हमेशा जरूरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं।

ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब एवं असहाय की परेशानी को देखते हुए समय-समय पर हमारे फाउंडेशन की ओर से मदद पहुंचाई जा रही है।कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। बच्चे देश के भविष्य होते हैं। इसलिए हम सभी को उनकी सुरक्षा एवं देखभाल की जिम्मेदारी लेनी होगी। वहीं गर्म कपड़े पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठे।

यह भी पढ़े

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: जीएनएम स्कूल के सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजन 

कालाजार प्रभावित गांवों में घर-घर होगी कालाजार के छुपे हुए रोगियों की खोज 

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम: एमडीए अभियान में पेशेंट प्लेटफार्म से जुड़े सदस्यों की अहम भूमिका:

शिक्षा संवाद से बच्चों का होगा सर्वांगिक विकास,अभिभावकों में खुशी

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम: एमडीए अभियान में पेशेंट प्लेटफार्म से जुड़े सदस्यों की अहम भूमिका:

Leave a Reply

error: Content is protected !!