अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला जज ने महिलाओं को किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला जज ने महिलाओं को किया सम्मानित

श्रीनारद मीडिया,  डॉ विजय कुमार पाण्डेय, सीवान (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तरफ से मेडिसिन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डॉक्टर रीता सिंहा को तथा विधि व्यवसाय के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए संगीता सिंह अधिवक्ता को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर महिलाओं को उत्प्रेरित करते हुए माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने महिलाओं के महत्व को बताते हुए बताया की सृष्टि के जननी से लेकर लालन-पालन करते हुए दुनिया को चलाने और सुसज्जित करने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। महिलाये घर से लेकर संसार को चलाने और संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है।

 

महिलाओं का विभिन्न रूपों में घर में पहचान होती है किसी की बेटी होती, तो वही महिला किसी की बहन होती है, किसी की भतीजी होती है तो किसी की पत्नी होती है, किसी की मां होती है तो किसी की दादी और नानी होती है, यानी एक महिला विभिन्न पदों से घरों में सम्मानित होती है तो दूसरी तरफ चाहे वह डॉक्टर के रूप में हो या अधिवक्ता के रूप में हो, खिलाड़ी के रूप में हो, समाजसेवी के रूप में हो चाहे विभिन्न क्षेत्र में अपनी अलग-अलग पहचान बनती है इसलिए महिलाओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य बनता है।

 

महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आज जितने भी लोग जीवन में कामयाब होते हैं उसमें महिलाओं की अहम भूमिका होती है। महिलाओं का सम्मान करना हमारा परम् कर्तव्य है।इसी लिए तो भारतीय दर्शन में मातृ शक्ति को विशेष रूप से उल्लेखीत किया गया है।

यह भी पढ़े

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया होली मिलन समारोह

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

दिल्ली की 10 पर्सेंट महिलाओं को भी नहीं मिलेगा लाभ:संजय सिंह

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा मेरी है,सरकार द्वारा उठाए कदमों को गिनाया

चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता’, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा बयान*

मुरादाबाद से हिजबुल मुजाहिदीन का आंतकी उल्फत गिरफ्तार, पीओके में ली थी ट्रेनिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!