“बदलते एवं प्रगतिशील बिहार की तस्वीर” पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न

“बदलते एवं प्रगतिशील बिहार की तस्वीर” पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं प्रमंडलीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, के के सिंह सेंगर, छपरा (बिहार):

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा सारण के नेतृत्व में “बदलते एवं प्रगतिशील बिहार की तस्वीर” विषय पर जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन ब्राह्मण स्कूल, छपरा में किया गया। कक्षा 6 से 8 (जूनियर वर्ग) एवं 9 से 12 (सीनियर वर्ग) के छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन, परिचर्चा और पेंटिंग/पोस्टर जैसी विधाओं में प्रतिभाग किया।

बताया गया है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पाठ्य सहगामी गतिविधियों के माध्यम से जीवन कौशल विकास को बढ़ावा देना था। जिले के सभी प्रखंडों से चयनित प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता परिणाम निम्नलिखित रहे हैं:

निबंध लेखन:

प्रथम स्थान: सोफ़या परवीन (जूनियर), पी. एम. श्री उच्च विद्यालय अमनौर
सनाया प्रवीण (सीनियर), उच्च विद्यालय मटिहान।

द्वितीय स्थान: अमित कुमार (जूनियर), उ. म. विद्यालय नरहरपुर, मुस्कान राय (सीनियर), उच्च विद्यालय असोईया।

तृतीय स्थान: नंदनी कुमारी (जूनियर), पी.एम. श्री उच्च विद्यालय शहाबुद्दीन भित्ति, तमन्ना कुमारी (सीनियर), उ. म. विद्यालय असोईया

पेंटिंग/पोस्टर:

प्रथम स्थान: नंदनी यादव (जूनियर), उ. म. विद्यालय पंच पत्तरा, साबिया खातून (सीनियर), प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय हरपुर कराह।

द्वितीय स्थान: साजिया परवीन (जूनियर), आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय मढ़ौरा, सरिया आफरीन (सीनियर), सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर।

तृतीय स्थान: अंशु कुमारी (जूनियर), मध्य विद्यालय शहाबुद्दीन भित्ति,
रेखा कुमारी (सीनियर), रामावतार उच्च विद्यालय बसंतपुर शोभेपुर।

परिचर्चा:

प्रथम स्थान: आरुषि कुमारी (जूनियर), यू.एम.एस. खैरवार, आकांश कुमार (सीनियर), पी.एम. श्री उच्च विद्यालय अमनौर।

द्वितीय स्थान: अनुज कुमार (जूनियर), आदर्श मध्य विद्यालय असोईया,
चुलबुल कुमारी (सीनियर), उच्च विद्यालय दरिहरा।

तृतीय स्थान: आदर्श कुमार (जूनियर), पी.एम. श्री उच्च विद्यालय अमनौर,
शाइस्ता परवीन (सीनियर), उच्च माध्यमिक विद्यालय कदना।

निर्णायक मंडल के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमंडलीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में मीडिया समन्वयक डॉ. अजय कुमार, विवेक कुमार, विकास कुमार तथा निर्णायक मंडल के शिक्षकों में नसीम अख्तर, वीरेंद्र बिहारी, विष्णु कुमार, प्रभु बैठा, राजीव रंजन, मो. सुलेमान, सोनू कुमार, सौरभ कुमार, राजू कुमार, वशिष्ठ कुमार, रेनू कुमारी, शाहबाज आलम व नवीन कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही। इनके निष्पक्ष मूल्यांकन ने प्रतियोगिता की निष्पक्षता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की।

यह भी पढ़ें

सीवान से साइबर सिंडिकेट का पर्दाफाश, गेम खेलते-खेलते उड़ गए पैसे! गेमिंग ऐप थी फ्रॉड का जरिया, पढ़े पूरा खबर

बरबीघा में दो इनामी अपराधी गिरफ्तार:लूट और धमकी के मामलों में थे वांछित, न्यायालय में किया गया पेश

7 साल पहले पुलिस बल पर हमला करने वाले दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री से रघुनाथपुर में सड़क पर बहते नाले की सफाई कराने की  किया मांग 

अब पूरे देश में होगा विशेष गहन पुनरीक्षण- चुनाव आयोग

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

नागपंचमी 29 जुलाई को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी।

साझा उपराष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार उतार कर विपक्ष क्या देगा संदेश?

क्यों बदलते चले गए जगदीप धनखड़?

मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के सामने रखे प्रश्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!