जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने एकमा प्रखंड क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर देखी विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने एकमा प्रखंड क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर देखी विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

श्रीनारद मीडिया, के. के. सिंह सेंगर, एकमा, छपरा (बिहार):

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
00
previous arrow
next arrow

सारण जिला  में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित यात्रा के मद्देनजर सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को एकमा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक अमले में हलचल मचा दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार के साथ मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा से जुड़ी योजनाओं समेत विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी योजनाएं समयबद्ध, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी हों, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

लगभग 16 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बन रहे नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का किया निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव सबसे पहले एकमा प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंचे, जहां लगभग 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्माणाधीन नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के चयनित स्थल व निर्माण कार्य की प्रगति का स्थलीय अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्य से संबंधित तकनीकी बिंदुओं की जानकारी ली और कार्य की गति बनाए रखने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रखंड कार्यालय में बीडीओ डॉ अरुण कुमार के साथ बैठक कर विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।

सरकारी भूमि की पैमाइश कर कब्जा सुनिश्चित करने का निर्देश:

जिलाधिकारी ने सीओ के माध्यम से प्रखंड मुख्यालय की सरकारी भूमि की विधिवत पैमाइश कर उसे सरकारी कब्जा सुनिश्चित करने का निर्देश बीडीओ डॉ अरुण कुमार को दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि का उपयोग केवल जनहित व प्रशासनिक जरूरतों के लिए ही होना चाहिए।

पुराने भवनों के मलवे निस्तारण व्यवस्था की सराहना:

नए भवन निर्माण से पूर्व पुराने परित्यक्त भवनों की बैरिकेडिंग कर सुरक्षित तरीके से मलवे के निस्तारण की व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने बीडीओ डॉ अरुण कुमार की कार्यशैली की सराहना की और इसे अन्य प्रखंडों के लिए अनुकरणीय बताया।

डुमाईगढ़–ताजपुर–एकमा पथ व नहर पुल का निर्माण का किया निरीक्षण:

इसके बाद जिलाधिकारी ने डुमाईगढ़–ताजपुर–एकमा पथ तथा इसी मार्ग पर भोरहोपुर नहर पुलिया के स्थान पर निर्माणाधीन नए पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान सारण गंडक नहर एवं आरडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालक अभियंता व संवेदक से कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा से मिली योजनाओं को दी जा रही प्राथमिकता:

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी विगत प्रगति यात्रा के दौरान एकमा पहुंचकर एकमा–डुमाईगढ़ एवं एकमा–मशरक सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण प्रस्तावों को स्वीकृति दी थी। इसके बाद से इन परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। नए वर्ष में मुख्यमंत्री की संभावित एकमा यात्रा को लेकर प्रशासन सभी कार्यों को समय पर पूर्ण कराने में जुटा हुआ है।

मत्स्य पालन को बताया स्वरोजगार का मजबूत साधन:

इसी क्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आमडाढ़ी पंचायत के देकुली गांव के बाहर में मत्स्य पालक राजू सिंह के मछली पालन वाले तालाब का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने मछली पालन के लिए दी जा रही सरकारी सहायता, बीज उपलब्धता एवं उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मत्स्य पालन को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार का सशक्त माध्यम बताते हुए इसकी सराहना की और अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की निगरानी करने का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी जलालपुर प्रखंड कार्यालय व क्षेत्र के निरीक्षण के लिए रवाना हुए।

एसडीएम, डीसीएलआर व बीडीओ सहित कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद:

निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम नितेश कुमार, डीसीएलआर आलोक राज, बीडीओ डॉ अरुण कुमार, एकमा थानाध्यक्ष, बीडीसी प्रतिनिधि सुरेंद्र नाथ पंडित, क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता के. के. सिंह सेंगर, सारण गंडक नहर एवं आरडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित विभिन्न विभागों के इंजीनियर व अधिकारी मौजूद रहे।

बहरहाल, डीएम के इस औचक निरीक्षण से एकमा प्रखंड में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है, वहीं अधिकारियों में जवाबदेही व सक्रियता भी बढ़ी है।

यह भी पढ़े

Raghunathpur: आराध्या प्रियदर्शनी का बिहार Under 15 टीम में हुआ चयन

बक्सर में अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

बिहार में साइबर अपराध पर नकेल कसने को EOU की नई इंटेलिजेंस यूनिट, इन चीजों पर हुआ एक्शन

पुलिस ने लुटेरी दुल्हन वाले गैंग का खुलासा किया है

सहरसा में सेल टैक्स ऑफिस के चपरासी को घूस लेते निगरानी ने  किया  गिरफ्तार

इंदिरा गांधी से रेहान वाड्रा तक,ऐसा रहा शादियों का इतिहास

बांग्लादेश की राजनीति में एक युग का अंत

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का हुआ निधन

भारत के लिए वर्ष 2025 सांस्कृतिक उपलब्धियों से भरा रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!