डॉक्टर पति ने गैर मर्द के साथ संबंध बनाने से मना करने पर पत्नी की पिटाई, ब्लेड से सीने और हाथ किया जख्मी 

डॉक्टर पति ने गैर मर्द के साथ संबंध बनाने से मना करने पर पत्नी की पिटाई, ब्लेड से सीने और हाथ किया जख्मी

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार के नालंदा के सोहसराय में एक डॉक्टर पति की करतूत सामने आई है। पत्नी ने अपने डॉक्टर पति पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति अपने दोस्त के साथ हम बिस्तर होने का दबाव बनाता है। उसने जब ऐसा करने से मना किया तो डॉक्टर ने उसके सीने और हाथ पर ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता ने बताया कि एक युवती के साथ उसके पति का नाजायज संबंध है। इस संबंध में दोनों पक्ष की ओर से केस दर्ज कराया गया है। आरोपी पति गया जिले के एक सरकारी हॉस्पिटल में तैनात हैं। महिला का आरोप है कि पति दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाकर समाज में बदनाम कर मुझसे छुटकारा पाना चाहता है। महिला के ससुर ने थाने में उस पर और उसके भाई पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2006 में हुई। शादी के कुछ वर्षों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। जब बेटी 13 साल की हो गयी और बेटा  11 साल का हो गया तब उसका पति डॉक्टर बने। डॉक्टर बनने के बाद उनका व्यवहार अचानक बदल गया। अब वे दूसरी शादी करना चाहते हैं।

इसे लेकर अक्सर ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। यही नहीं पति ने वह कदम उठाया जिसे सुनकर लोग भी हैरान रह जाएंगे। पति उसे अपने दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब उसने ऐसा करने से मना किया तब पति उसे पीटना शुरू कर दिया।

यही नहीं उसके साथ-साथ उसके बच्चों की भी पिटाई करने लगा और बात इतनी बढ़ गयी की पति ने ब्लेड से शरीर पर वार कर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया। वही महिला के ससुर द्वारा भी मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े

महिला का पति, देवर और ससुर तीनों से था  संबंध,  भाभी के प्यार में पागल देवर ने अपने ही बाप को मार डाला

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला : अनुकम्पा पर शिक्षकों के आश्रितों को वेतनमान वाले पद पर नहीं होगी बहाली  

 पटना महावीर मंदिर को अयोध्या में अस्पताल खोलने का मिला प्रस्ताव

भीड़ में सास ने दमाद का पकड़ लिया कॉलर तो दामाद ने दे दी जान 

Leave a Reply

error: Content is protected !!