Breaking

रघुनाथपुर के डॉक्टर आदित्य सिंह ने पाया प्रथम प्रयास में सफलता

रघुनाथपुर के डॉक्टर आदित्य सिंह ने पाया प्रथम प्रयास में सफलता

 

सिविल सेवा परीक्षा 2024 में डॉक्टर आदित्य सिंह को मिला 545 रैंक, सर्जरी करते समय डॉक्टर आदित्य को मिली सूचना

श्रीनारद मीडिया, डॉ गणेश दत्त पाठक, सीवान( बिहार):

 

सीवान। मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी किया गया। इसमें सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के ग्राम डमनपुरा निवासी डॉक्टर आदित्य कुमार सिंह को प्रथम प्रयास में ही सफलता मिली है। उनका रैंक 545 आया है। वे पेशे से आर्थोपेडिक सर्जन हैं।

 

मंगलवार को जब वे सर्जरी कर रहे थे तभी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम की जानकारी मिली।

मालूम हो कि डॉक्टर आदित्य सिंह ग्राम डमनपूरा के मेजर साहब के पोते हैं। उनके पिता कमलदेव सिंह पूर्व में शिक्षक रहे हैं। डॉक्टर आदित्य बचपन से ही मेधावी रहे। हाइस्कूल तक की शिक्षा गोरखपुर से हुई। उन्होंने एम बी बी एस की पढ़ाई कोलकाता के एन आर एस मेडिकल कॉलेज से किया। जबकि एम एस आर्थो बाबा साहब आंबेडकर मेडिकल कॉलेज, दिल्ली से किया। अभी प्रथम प्रयास में सिविल सेवक बने हैं।

 

डॉक्टर आदित्य सिंह ने स्थानीय शिक्षाविद् डॉक्टर गणेश दत्त पाठक से फोन पर बातचीत में अपनी सफलता की रणनीति को साझा किया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी के दौरान अनुशासन, नियमितता और निरंतरता का विशेष महत्व होता है। उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान इन तथ्यों पर विशेष फोकस किया। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी 2023 से प्रारंभ किया। कभी कभी निराशा भी होती थी लेकिन सकारात्मक सोच के साथ कठिन परिश्रम, धैर्य रखते हुए अपनी तैयारी की और सफलता मिली। उन्होंने बताया कि समय के सदुपयोग पर अभ्यर्थियों को विशेष ध्यान देना चाहिए। सकारात्मक प्रवृति से सफलता मिलती ही है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, परिवार को दिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!