डॉ. आरएन सिंह चुने गए विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष, मूलरूप से बिहार के है रहने वाले

डॉ. आरएन सिंह चुने गए विश्व हिंदू परिषद के नए अध्यक्ष, मूलरूप से बिहार के है रहने वाले

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

देश के प्रमुख सर्जन डॉ. रविंद्र नारायण सिंह (डॉ. आरएन सिंह) को विश्व हिन्दू परिषद (VHP) का नया अध्यक्ष चुना गया है। फरीदाबाद के मानव रचना विश्वविद्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति व प्रन्यासी मंडल की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन यह चुनाव किया गया। इसकी जानकारी परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने पत्रकार वार्ता में दी।

मूलरूप से बिहार के सहरसा निवासी और प्रमुख सर्जन के पहचान बनाने वाले डॉ. सिंह पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हैं। जैन ने बताया कि पूर्व न्यायाधीश विष्णु सदाशिव कोकजे ने अपनी बढ़ती उम्र के कारण स्वत: पदमुक्त होने का निवेदन किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया और उनके स्थान पर डॉ. आर.एन. सिंह को नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि अधिकांश पदाधिकारी पहले ही तरह ही बने रहेंगे।

 

विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि मेवात में धर्मांतरण रोकने के लिए गांवों में संगठन की इकाइयों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेवात को दूसरा कश्मीर नहीं बनने दिया जाएगा। मेवात से अब पलायन नहीं होगा बल्कि पराक्रम के साथ रहना होगा। मेवात के हिन्दू समाज के साथ आसपास का हिन्दू समाज खड़ा होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे अपनी चारों घोषणाओं को मेवात में अमल में लाएं। मेवात में गो हत्या पूर्ण रूप से बंद हो, धर्मांतरण के लिए कानून बनाएं, हिन्दू धर्मस्थलों का संरक्षण हो और मेवात में बीएसएफ का कैंप हो।

 

यह भी पढ़े

शादी के एक दिन पहले रेप केस में फंसा दूल्हा

नारी नहीं है अबला :  हत्या करने आये बदमाशों से अकेले भिड़ी निहत्थी महिला, पटककर छीन ली पिस्टल

भाभी को ब्लैकमल कर देवर ने 3 साल तक किया रेप, केस दर्ज

बिहार के सीवान में शादी करने दूल्हे के घर बारात लेकर पहुंची दुल्हन, जानें इस अनोखी शादी के बारे में

Raghunathpur में देश के प्रतिष्ठित डॉ•लाल पैथ लैब्स”का कलेक्शन सेंटर का हुआ ग्राण्ड ओपेनिंग

देश में कमरतोड़ महंगाई और डीजल पेट्रोल के कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ राजद ने जताया विरोध

Leave a Reply

error: Content is protected !!