शिक्षा सिर्फ नौकरी प्राप्त करने के लिए नहीं है – कुलसचिव

शिक्षा सिर्फ नौकरी प्राप्त करने के लिए नहीं है – कुलसचिव

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

शिक्षा सिर्फ नौकरी प्राप्त करने के लिए नहीं है, बल्कि शिक्षा मानवियो मूल्यों को स्थापित करने तथा जागरूकता पैदा करने के लिए है। उक्त बातें  जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो० रणजीत कुमार ने सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड के  एकलव्य पब्लिक स्कूल, पिपरहिया के वार्षिक उत्सव में कहा।

उन्होंने कहा भारत में शिक्षा आश्रम आधारित रहा है जहा गुरुओं के द्वारा विद्यार्थियों को राजा व योद्धा बनने के लिए सभी चुनौतियों का कराया जाता था। आज शिक्षा पद्धति सरल व सुलभ हो गया है। जिसके कारण संस्कार प्रभावित हो रहा है। सारण जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कही कि आज की शिक्षा से संस्कार गायब हो गया।

जिसके लिए महिलाएं विशेष रूप से जिम्मेवार है। आज महिलाएं सर्वाधिक समय मोबाइल को दे रही है। जिसके कारण हमारे बच्चों में गलत लत लग रहा है। मोबाइल हमारे उपयोग के लिए है नही की परिवार बर्बाद करने के लिए।

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम शुरुआत की गई। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर विद्यालय के निर्देश सत्यानंद सिंह व कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व मुखिया नागेंद्र तिवारी द्वारा स्वागत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा भाषण, डांस व नाटक प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा बेस्ट टीचर अवार्ड से विद्यालय के शिक्षिका शबनम कुमारी आनंद प्रकाश पाण्डेय को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज पूर्व प्राचार्य विद्याभूषण जी महाराज, सरपंच विजय कुमार सिंह, रमेश राय, सहित अभिभावक गण उपस्थित थे। मंच संचालन विद्यालय के प्राचार्य राजन कुमार के द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े

 

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, मरा हुआ समझ कर हो गए फरार; गंभीर हालत में पटना लेकर गए परिजन

शादी के पहले उठी दूल्हे की अर्थी, अपराधियों ने मारी गोली, मातम में बदला खुशी का माहौल

जिंदगी के आखिरी पड़ाव में पहुंचने पर दो बुजुर्गों को हुआ कम्बख्त इश्क 

डॉ. आशीष अनेजा इंस्पायरिंग इंडियन अवार्ड 2024 से सम्मानित 

Leave a Reply

error: Content is protected !!