दो हादसों में बिहार के आठ लोगों की मौत,पांच लोग जिंदा जले.

दो हादसों में बिहार के आठ लोगों की मौत,पांच लोग जिंदा जले.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

झारखंड में बुधवार को हुए दो हादसों में बिहार के आठ लोगों की जान चली गई। रामगढ़-बोकारो मार्ग पर चितरपुर मुरुबन्दा पुल के समीप कार और बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर में पांच लोगों की जलकर जान चली गई। पांचों लोग पटना के बेउर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव के रहने वाले थे।

वहीं रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में कार पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। कुजू थाना क्षेत्र के बोंगावार कोइरीखेत के समीप फोरलेन सड़क पर तेजगति से जा रही कार असंतुलित होकर पलट गई। इससे कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाते समय दो लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य की मौत रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। सभी लोग बिहार के शेखपुरा जिला अंतर्गत बरबीघा थाना क्षेत्र के रामपुर सिमडिहा के रहने वाले थे। वेलोग पूजा करने रजरप्पा मंदिर जा रहे थे।

पहले हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह महाराजा बस धनबाद से रामगढ़ की ओर जा रही थी। इसी क्रम में पटना बिहार से आ रही कार की टक्कर बस से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि करीब 30 मीटर तक बस कार को घसीटती ले गई। चंद सेकेंड में ही दोनों वाहनों में आग लग गई और दोनों वाहन धू धू कर जलने लगे। दोनों वाहन में आग इतनी ज़ोरदार थी कि कोई भी राहत कार्य नहीं पहुंच पा रहा था। लगभग एक घंटे बाद दमकल घटनास्थल पर पहुंचा। तबतक दोनों वाहन में पूरी तरह आग लग चुकी थी। दोनों वाहन पूरी तरह जलकर तबाह हो गए।

पुलिस ने जेसीबी व क्रेन के माध्यम से दोनों वाहनों को काफी मशक्कत के बाद अलग किया। इसके बाद कार में बरामद शव के अवशेष को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया। वहां से अस्पताल ने शवों को फोरेंसिक जांच के लिए रांची भेज दिया है। हादसे के बाद एनएच 23 तीन घंटे तक जाम रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। सारा मलबा हटाने के बाद रजरप्पा पुलिस ने आवागमन सुचारु करवाया।

हादसे में मारे गए चार लोगों की पहचान हो गई है। इनमें किशोर कुमार, गोलू, आलोक व मुन्ना पटना जिले के बेउर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव के रहने वाले हैं। हादसे में मारे गये एक व्यक्ति  की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग वैगन आर कार में सवार होकर रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा करने आ रहे थे। पुलिस ने सभी शवों के अवशेष आग बुझने के बाद बरामद किया।

कुजू में कार पलटने से तीन की मौत, दो घायल

कुजू (रामगढ़)। रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में कार पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। कुजू थाना क्षेत्र के बोंगावार कोइरीखेत के समीप फोरलेन सड़क पर तेजगति से जा रही कार असंतुलित होकर पलट गई। इससे कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाते समय दो लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य की मौत रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। सभी लोग बिहार के शेखपुरा जिला अंतर्गत बरबीघा थाना क्षेत्र के रामपुर सिमडिहा के रहने वाले थे। वेलोग पूजा करने रजरप्पा मंदिर जा रहे थे।

मृतकों की पहचान चालक 25 वर्षीय मोहित कुमार सिंह (पिता प्रमोद सिंह), 26 वर्षीय गोलू कुमार सिंह (पिता शैलेंद्र सिंह) और 30 वर्षीय दीपक कुमार झा (पिता ललन झा) के रूप में हुई है। बताया गया है कि लगातार हो रही वर्षा के बीच तेजगति होने के कारण कार एकाएक पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार पांच बार पलटने के बाद पास में बन रहे एक मकान की निर्माण सामग्री के पास जाकर फंस गई। वहां ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए पलटी हुई कार को सीधा कर सवार सभी पांच लोगों को बाहर निकाला।

बाद में 108 एंबुलेंस बुलाकर सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इस दुर्घटना में दो अन्य रैकी कुमार सिंह, (पिता विजय सिंह) व ऋषु कुमार सिंह (पिता शिबू सिंह) को भी चोट लगी है। इनका रिम्स में इलाज के तहत एमआरआई कराया गया है। इधर, कुजू ओपी पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!