पौधा नष्ट किए जाने पर पर्यावरणविद् ने हथुआ थाने में दर्ज करवाई प्राथमिकी

पौधा नष्ट किए जाने पर पर्यावरणविद् ने हथुआ थाने में दर्ज करवाई प्राथमिकी श्रीनारद मीडिया हथुआ : वृक्षों में सबसे लंबी आयु का पौधा देव वृक्ष पीपल को असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ कर नष्ट किए जाने पर जिले के पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश ने हथुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है। जिससे चारो तरफ हड़कम मचा हुआ है। दर्ज प्राथमिकी में पर्यावरणविद् ने बताया है कि हथुआ थाना के बरवा गांव स्थित चित्रगुप्त मन्दिर के समीप सियाडी उप वितरणी नहर के किनारे देव वृक्ष पीपल का पौधा गांव के पर्यावरण मित्रों के साथ पिछले 9 फरवरी को लगाया गया। पौधा धीरे धीरे बड़ा होता तबतक गांव के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पौधा को उखाड़कर नष्ट कर दिया गया। पर्यावरणविद् ने दर्ज करवाए गए प्राथमिकी में यह भी कहा है कि तीन माह पूर्व भी एक बड़ा पीपल के पौधा को तथाकथित लोगों द्वारा उखाड़ कर नष्ट कर दिया गया। नहर पर अबतक पचास अन्य पौधे लगाए गए है। जिसको नष्ट करने की योजना बनाई जा रही है। पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि यह दुखद बात है। हरियाली को बचाने का मुहिम चलना चाहिए न कि नष्ट करने का। एक पौधा सौ पुत्रों के समान होता है। ऐसे में इसको गंभीरता से लेते हुए सख्त करवाई की जाएगी। इधर इस सम्बन्ध में पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश ने बताया कि कुछ लोग ऐसे है जो वृक्षारोपण अभियान में बाधा पहुंचा रहे है। उनका केवल पौधा को नष्ट करना ही काम रह गया है। एक पौधा को बचाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। एक सवाल पर पर्यावरणविद् ने कहा कि सभी पौधों को हम अपना परिवार मानते है। ऐसे में इनको नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पर हमें पूर्ण विश्वास है कि वो हमें न्याय दिलवाने में अवश्य मदद करेगी। यह विदित हो कि पर्यावरणविद् अबतक हजारों पौधा लगा चुके है। इनका संकल्प है कि बरवा गांव को ग्रीन विलेज बनाने का। ऐसे में असुविधा पहुंचाने वालो पर इन्होंने नकेल कसने के लिए पहली बार उचित क़दम उठाया है। इधर प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। पीपल पौधा नष्ट किए जाने से कई पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश व्याप्त है। अब देखना यह है कि पुलिस इसमें कितने हद तक के लिए आगे कदम बढ़ाती है। वैसे पौधा को उखाड़ कर फेंकने वालों में हड़कंप मच गया है। कई लोग घर छोड़कर फरार है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

error: Content is protected !!