सीवान नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

सीवान नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सीवान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के ठिकानों पर बुधवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में ईओयू की छापेमारी हुई है. कुल तीन ठिकानों पर रेड चल रही है. ये छापेमारी लखनऊ के गोमतीनगर, रुपसपुर पटना के अर्पणा मेंशन और सीवान नगर परिषद स्थित ठिकानों परचल रही है.

मामले में दाखिल हो चुका है आरोप पत्र अनुभूति श्रीवास्तव पर पर वैध आय से 79 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का आरोप है. पहले भी भ्रष्टाचार के मामले में एक्शन हुआ था. अगस्त 2021 में भी विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार निरोध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में आरोप पत्र भी दाखिल हो चुका है और कोर्ट में मामला विचाराधीन है.

अनुभूति श्रीवास्तव पर भ्रष्ट तरीके से अपने वैद्य आय से 71 लाख 1 हजार 908 रुपये अधिक की परिसम्पति अर्जित करने का आरोप है. यह उनके वैध आय से करीब 79% अधिक है. इसे लेकर आर्थिक अपराध थाना में 18 अगस्त 2025 को मामला दर्ज किया गया था.

 

देर शाम तक चल सकती है छापेमारी निलंबन से मुक्त होने के बाद कुछ समय पहले ही उनकी सीवान में नगर कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर पोस्टिंग हुई थी. एक बार फिर से घिर गए हैं.

उनके ठिकानों पर छापेमारी देर शाम तक जारी रह सकती है. जांच चल रही है, दस्तावेज खंगाले जा रहा हैं. क्या कुछ निकल कर आता है, इसकी जानकारी आर्थिक अपराध इकाई के जरिए छापेमारी के बाद दी जाएगी.

यह भी पढ़े

सीवान  में मोटरसाइकिल की ठोकर से बिहार पुलिस के लिए दौड़ लगा रही युवती की मौके पर हुई मौत

सीवान के पांचों महावीरी विद्यालयों की प्रबंधकारिणी समिति का हुआ पुनर्गठन

नशामुक्ति : जीवन का पुनर्जन्म

आज़ाद हिन्द फ़ौज की लेफ्टिनेंट आशा सहाय उर्फ़ भारती चौधरी का निधन 12 अगस्त 2025 को पटना में हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!