स्वतंत्रता सेनानी रघुबीर सिंह की पत्नी स्व बसंती देवी की 13पुण्य तिथि पर आयोजित हुई सांध्य आरती

स्वतंत्रता सेनानी रघुबीर सिंह की पत्नी स्व बसंती देवी की 13पुण्य तिथि पर आयोजित हुई सांध्य आरती

श्रीनारद मीडिया, महाराजगंज, सीवान (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

सीवान जिला के महाराजगंज प्रखंड अन्तर्गत बंगरा में स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में स्व रघुबीर सिंह स्वतंत्रता सेनानी की धर्म पत्नी स्व बसंती देवी की 13वीं पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम स्मृतिशेष बड़े ही सनातनी वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के संयोजक शिक्षक कुमार राजकपूर टीपू ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज, अनुमंडल पुलिस अधिकारी महाराजगंज, बिहार भाजपा के जिला अध्यक्ष पूर्वी रणजीत कुमार, पश्चिमी के अध्यक्ष राहुल तिवारी, ज्योतिषाचार्य पंडित धनंजय दूबे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार से करने के पश्चात् बना काशी नगरी से आए पांच सदस्यीय आरती मंडली के विद्वान आचार्यों द्वारा तैयार किए गए संध्या आरती प्रस्तुत किया गया। पुस्तकालय सह वाचनालय समिति के अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने आगत अतिथियों को बुके व अंग वस्त्र धारण कर स्वागत करते हुए कहा कि आज के समय में विरासत के साथ साथ विकास हो इस बात पर विशेष ध्यान देने की कोशिश करते हुए पुस्तकालय सह वाचनालय परिवार कार्य को गति देने की ओर बढ़ रहा है।

वही दूसरी ओर मानद सदस्य भास्कर कुमार ने पुस्तकालय के विविध कार्यों पर विशेष ध्यान रखते हुए अति आवश्यक कार्यों में शामिल सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों बेटी शादी निमित सहयोग कार्य की जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतोष राउत, सुधीन्द्र कुमार सिंह, विक्रमा पण्डित, शिवशंकर सिंह, जलेश्वर सिंह, झब्लू सिंह, अमित कुमार बबुआ जी, प्रत्यूष कुमार गौतम, उप मुखिया कौशल्या देवी, तारणि सिंह, लालमोहमद, शिक्षक अशोक कुमार कुंवर, सुभाष सिंह, हरेंद्र कुमार, विजय कुमार साह, उमेश साह, रामसागर राम, बीरेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, सरपंच नागेन्द्र किशोर सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। धन्यवाद ज्ञापन जीवित स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े

अज्ञात वाहन के ठोकर से अर्जुन मॉल के सिक्योरिटी का हुआ मौत

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए शिक्षकों का हुआ प्रशिक्षण 

सिसवन की खबरें : देवेंद्र दास के महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद जयी छपरा में ग्रामीणों ने किया स्‍वागत

 खाना बनाने मे देरी होने से गुस्साए बेटे ने ली थी माँ की जान.. अब अदालत ने सुनाई उम्र कैद की सजा

टाइल्स व्यवसायी को मारने गए थे,बदमाश:रिटायर्ड फौजी को  गोली लगने से मौत, जमीन विवाद में हत्या का खुलासा

साइबर ठगी की शिकार हुई   महिला को चार महीने बाद पुलिस ने लौटाया 1 लाख 698 रुपए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!