नम आंखों से की गई मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं की विदाई

नम आंखों से की गई मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं की विदाई ; यमुनागढ़ के जलाशय में हुआ मूर्ति विसर्जन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के बड़हरिया मुख्य बाजार सहित दर्जनों गांवों के पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा और देवी-देवताओ की प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को यमुनागढ़ स्थित जलाशय में किया गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों का विसर्जन गाजे बाजे के साथ किया। मूर्ति विसर्जन के दौरान पूजा समितियों के सदस्यों ने सरकार द्वारा तयशुदा निर्देश का पालन किया गया। प्रशासन द्वारा निर्धारित समय के अनुसार थाना चौक, पुरानी बाजार, जामो चौक, सहित ग्रामीण क्षेत्र से कोइरीगावां, तेतहली, सत्यनारायण मोड़, कुवहीं, कुडवां, भलुआं, हरदियां, पड़रौना सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से भी मूर्ति विसर्जन जमुनागढ़ स्थित तालाब में किया गया।

मूर्ति विसर्जन के दौरान मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया था। वही मूर्ति विसर्जन की निगरानी करने के लिए जमुनागढ़ देवी मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा से निगरानी किया जारहा था। जमुनागढ़ सहित थाना चौक, पुरानी बाजार, करबला बाजार सहित अन्य जगहों पर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

सीओ अनिल श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, एएसआई राजकुमार कश्यप, शैलेन्द्र राय, शैलेश कुमार सिंह, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी समय से अपने अपने कर्तव्य में लगे रहे। वहीं वैदिक मंत्रोचरण के साथ दुर्गा मां सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा को पोखरे में विसर्जित किया गया।

मौके पर बीजेपी नेता डॉ अनिल गिरि,भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा, सुनील चंद्रवंशी, बीरेंद्र साह, बाल्मीकि प्रसाद उर्फ अश्विनी, संजय गिरि, सन्तोष यादव, प्रेम प्रकाश सोनी, किशोर श्रीवास्तव, संतोष मिश्र,राजकिशोर सिंह, हरजीत मांझी, शंकर सोनी सहित अन्य गणमान्य ने मूर्ति विसर्जन के समय प्रशासन की मदद की। बहरहाल, आज सभी प्रमुख पूजा पंडालों की मूर्तियों का विसर्जन शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो गया।

 

यह भी पढ़े

 मॉर्निंग सेक्स क्यों है बेस्ट, जाने इसके पांच लाभ

वजन घटाना है तो इन 4 तरह के आटे की बनी रोटियां खाना आज से ही शुरू कर दें  

9 सेक्स पोजीशन, जो आपकी सेक्स लाइफ में लाएंगी नयापन

मिशनरी सेक्स को जबरदस्त कैसे बनाएं?

कम हाइट के पुरुषों और लंबी महिलाओं के  साथ संबंध बनाने का सबसे बढ़िया तरीका

हेल्‍दी सेक्‍स के लिए कितनी देर करना चाहिए इंटरकोर्स

जब Kiss करते हुए कोई पुरुष ब्रेस्ट छूता है तो क्‍या है इसका मतलब ?

जानिए आप घर में कहां-कहां ले सकते हैं सेक्स का आनंद

सेक्स करते समय महिलाएं क्या चाहती हैं , जानिए वो 9 राज

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से नुकसान नहीं बल्कि होते हैं फायदे

Leave a Reply

error: Content is protected !!