मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने को लेकर हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन

मोटे अनाजों की खेती को बढ़ावा देने को लेकर हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन
* तिलहन और दलहन की खेती को तरजीह की वकालत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड की बड़हरिया नगर पंचायत के खानपुर गांव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल कृषि पदाधिकरी (महराजगंज) मुस्तफा अंसारी ने की।
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह ने किया।

इस मौके पर अनुमंडल कृषि पदाधिकरी महराजगंज मुस्तफा अंसारी द्वारा मोटे अनाज सहित दलहन और तिलहन की खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।उन्होंने कहा कि इसमें उर्वरक और सिंचाई की कम आवश्कता होती है। साथ में इस फसल को जिस खेत में लगाते हैं उस खेत की मिट्टी में सुधार और नाइट्रोजन अधिक होता है।

साथ में इसकी खेती क्यों किसान नहीं कर रहा है? इसका किसानो से विचार- विमर्श किया। किसानों से फीडबैक भी लिया गया।इस

मौके पर तेलहन में तीसी और पीली सरसों तथा दलहन में बकला की खेती करने के लिए किसानों को जानकारी दी गई। किसान
गोष्ठी में अनुमंडल कृषि पदाधिकरी महराजगंज मुस्तफा अंसारी, प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक रवि शंकर सिन्हा और दीपशिखा, कृषि समन्यवक ब्रजेश पाठक, किसान सलाहकार कुमार रामू, प्रदीप राम, राकेश कुमार गिरि, वार्ड पार्षद सैरुल हक खान,अशोक कुमार साह, राहुल कुमार सिंह, गणेश साह, राजनारायण प्रसाद, विक्रमा प्रसाद, कलाम खान, राजमुनी देवी, फुलझरिया देवी, लीलावती देवी, बबिता देवी, बिंदू देवी सहित अन्य किसान उपास्थित थे।

यह भी पढ़े

Leave a Reply

error: Content is protected !!