बिहार के भोजपुर में चुनावी रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या.

बिहार के भोजपुर में चुनावी रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को चाकू मारकर किया घायल.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सिअरूआ गांव में बुधवार की शाम गोली मार एक किसान की हत्या कर दी गयी। घर के पास बैठे किसान को ताबड़तोड़ दो गोलियां मार दी गयीं। इसमें किसान की मौके पर ही मौत हो गयी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग गये। इस मामले में पुलिस ने मुखिया को हिरासत में ले लिया। मुखिया के हिरासत में लेने की खबर जैसे ही गांव वालों को मिली, सैकड़ों की संख्या में एकजुट होकर थाने को घेर लिया। मृत किसान सिअरूआ गांव निवासी हरिदयाल महतो के 55 वर्षीय पुत्र नारद महतो थे। वह चालक का भी कार्य करते थे। हत्या का आरोप पंचायत के मुखिया सहित तीन लोगों पर लगा है।

इस मामले में पुलिस मुखिया उमेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। किसान के परिजन जहां मुखिया पर पूर्व के पंचायत चुनाव के विवाद में हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं पुलिस जमीन विवाद में हत्या की बात कह रही है। इधर, किसान की सरेशाम हत्या से गांव में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और तफ्तीश शुरू कर दी। एसडीपीओ श्याम किशोर रंजन भी जगदीशपुर रेफरल अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद पोस्टमार्टम कराने के लिये शव आरा भेज दिया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अब तक की जांच में जमीन के विवाद में हत्या की बात सामने आयी है।  मुखिया को पूछताछ के लिए लाया गया है। हालांकि अभी तक मृत किसान के परिवार वालों की ओर से एफआईआर के लिये आवेदन नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुखिया और सरपंच जमीन के विवाद में पंचायती कर रहे थे। इधर, मुखिया ने कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए उनको फंसाने की साजिश की जा रही है।

भाई ने कहा, पिछले चुनाव से चल रहा था विवाद 
मृत किसान नारद महतो के भाई ने सिअरूआ पंचायत के मुखिया उमेश कुमार सहित गांव के ही तीन अन्य लोगों हत्या का आरोप लगाया है। उनके भाई वशिष्ठ महतो के मुताबिक मुखिया से पिछले पंचायत चुनाव के समय से ही विवाद चला आ रहा था। इसके बाद हुए केस में नारद महतो गवाह थे। भाई  वशिष्ठ महतो ने बताया कि मुखिया की ओर से पहले भी नारद महतो को जान से मारने की धमकी दी गई थी। बुधवार की दोपहर से ही गांव के ही रहने वाले तीन लोग उनके घर का चक्कर लगा रहे थे। मौका मिलते ही घर के दरवाजे पर बैठे नारद महतो के सीने में ताबड़तोड़ गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद उनको जगदीशपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

नालंदा जिले में नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में कुछ युवक शराब पीने के बाद गांव की महिलाओं से हुई छेड़खानी के एक महीने बाद बुधवार की देर शाम को दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई चाकूबाजी में 17 वर्षीय शिवम कुमार जख्मी हो गया। जिसका इलाज चंडी रेफरल अस्पताल में किया गया। फिलहाल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। 

ग्रामीणों की मानें तो महमदपुर में एक समाज के द्वारा बड़े पैमाने पर शराब की चुलाई और बिक्री की जाती है। शराब पीने के बाद महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी की जाती है। घटना के सबंध में बताया जाता है कि एक महीना पूर्व हुए विवाद के प्रतिशोध में घटना को अंजाम दिया गया है।

शराब का करोबार होने के कारण महमदपुर गांव में लोग शराब पीने जाते हैं। जिस युवक ने जिस युवक को चाकू घोपा उन दोनों के बीच एक माह पूर्व छेड़खानी करने को लेकर विवाद हुआ था। उसी घटना के प्रतिशोध में बुधवार के संध्या दोंनो युवक रामघाट बाजार स्थित मोहिउद्दीनपुर गांव जाने वाले ऑटो स्टैंड के पास एक दूसरे को गाली गलौज देने लगे।

स्टैंड में उपस्थित लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। सब अपने-अपने घर जाने लगे इसी दौरान एक युवक ने फिर से गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इसी दौरान दीपक कुमार ने शिवम कुमार को चाकू घोंप दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को तत्काल रामघाट के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए चंडी रेफर कर दिया गया।

अब युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। जैसे ही घटना की जनकारी जख्मी युवक परिजनों व ग्रामीणों को हुआ तो परिजन व ग्रामीण ऑटो स्टैंड पहुंच गए। जख्मी शिवम कुमार के दादा बाला जामदार ने नगरनौसा थाना में दीपक कुमार, रोहित कुमार एवं राहुल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़े…

Leave a Reply

error: Content is protected !!