तालाब में डूबने से किसान की मौत,मचा कोहराम

तालाब में डूबने से किसान की मौत,मचा कोहराम

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के जामो थाना क्षेत्र और बड़हरिया प्रखंड के चंदनछपरा गांव के स्व रामस्वरूप भगत के पुत्र राजबली भगत उर्फ भोला भगत का शव जामो थाना क्षेत्र के पलटूहाता चंवर में मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विदित हो कि जामो थाना क्षेत्र के चंदनछपरा गांव के स्व रामस्वरूप भगत के राजबली भगत उर्फ भोला भगत गुरुवार की सुबह अपने घर से निकले थे। वे शौच करने के लिए पलटूहाता चंवर की ओर निकल गये। पलटूहाता चंवर स्थित तालाब में डूबने से भोला भगत की मौत हो गयी।

गुरुवार की दोपहर पलटूहाता के ग्रामीणों ने तालाब में उपलते हुए शव को देखने पर गांव में इसकी चर्चा की। इधर सुबह के निकले राजबली भगत उर्फ भोला भगत जब अपने घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें तलाशना शुरु किया। खोजबीन करने के बाद राजबली भगत का शव जामो थाना क्षेत्र के पलटूहाता चंवर के समीप पोखरा में चपलता पाया गया। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

दरअसल राजबली भगत के शव को पानी में उपलते देख चंवर में गये लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। फिर परिजनों ने इस घटना की सूचना जामो थाना को दी। वहीं बड़हरिया थाना क्षेत्र पुलिस भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गयी और घटना की जानकारी ली।जामो थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि राजबली भगत को ए पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उनकी पत्नी सरिता देवी विकलांग हैं।जैसे ही राजबली के परिजनों को भोला भगत की मौत की जानकारी मिली, उनकी पत्नी सरिता देवी और बच्चे दहाड़ मारकर रोने वगे। जिसे गांव में कोहराम मच गया।

इधर परिजनों ने इस मामले में किसी को आरोपित नहीं किया है। राजबली भगत किसानी और मेहनत- मजदूरी कर अपने परिजनों का भरण-पोषण और अपना जीवन यापन करते थे।

यह भी पढ़े

सभी के लिए लंबा जीवन” थीम के साथ मनाया जा रहा है विश्व टीकाकरण सप्ताह

सी आर पी एफ के दंगा नियंत्रण इकाई ने  पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम किया आयोजित

 

नगर विकास ऊर्जा मंत्री ने डेंगू, मलेरिया, चिकन गुनिया आदि मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार का स्थलीय निरीक्षण किया

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!