सूरजमुखी की खेती से हो सकती है किसान की आय दुगुनी -सतीश सिंह

सूरजमुखी की खेती से हो सकती है किसान की आय दुगुनी -सतीश सिंह

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड की हथिगाई पंचायत के आलापुर गांव में गठित आलापुर कृषक हित समूह के किसानों द्वारा की गयी सूरजमुखी की खेती का प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबन्धक सतीश सिंह और सहायक तकनीकी प्रबन्धक रविशंकर सिन्हा ने निरीक्षण किया।

प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह ने बताया कि सूरजमुखी गरमा मौसम में लगायी जाने वाली तिलहनी फसल है। इसके फूलों और बीजों दोनों में औषधीय गुण पाये जाते हैं। कैंसर जैसी घातक बीमारी और दिल के मरीज के लिए काफी फायदेमंद है।

समूह के किसान जब सामान्य खेती से अलग जब कोई अन्य खेती करेंगे तभी उनकी आय दुगुनी होगी।उन्होंने कहा कि खाली पड़े खेत में इसकी खेती आसानी से की जा सकती है।इसके बीज से तेल, खली और पौधो से हरी खाद तैयार किया जाता है। इसमें लागत और समय की बचत होती है।समूह के किसान द्वारा बताया गया कि इसे नीलगाय और बनसुअरा नुकसान नहीं पहुंचाते है।साथ में इसकी खेती आसानी से की जा सकती है।

इस मौके पर प्रभारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक रविशंकर सिन्हा, एफपीओ मैनेजर विमल प्रकाश ,किसान सलाहकार संजीव कुमार श्रीवास्तव सहित समूह के सभी किसान मौजूद थे।

यह भी पढ़े

अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार युवक भेजा गया जेल

नलजल योजना को लेकर बीडीओ ने समीक्षा बैठक की

सरसैया रामजानकी मंदिर के कमिटी गठन के लिए ग्रामीणों ने सीओ से मिलकर लगाई गुहार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!