बेखौफ बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली 

बेखौफ बदमाशों ने दो सगे भाइयों को मारी गोली

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

फूल तोड़ने को लेकर ताबड़तोड़ फायरिग

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां फूल तोड़ने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट और फायरिंग हुई है। फायरिंग की इस घटना में दो सगे भाइयों को गोली लगी है। दोनों भाइयों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिहियां थाना क्षेत्र के महुआंव-तुलसी टोला गांव की है।

बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह फूल और पौधा तोड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच एक पक्ष द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई। जिसमें दो सगे भाइयों को गोली लग गई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, दिनदहाड़े दर्जनों राउंड हुई फायरिंग की इस घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े

राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश:विश्व मंच पर आत्मविश्वास से भरा देश भारत

मांझी की खबरें :  समाज सेविका की  प्रतिमा का अनावरण

 कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ प्रारंभ

डीडीसी ने किया कोइरीगांवां में वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन

Leave a Reply

error: Content is protected !!