पटना में रिटायर्ड कर्मी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

पटना में रिटायर्ड कर्मी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्रा,स्टेट डेस्क

राजधानी पटना में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। पटना में अपराधियों ने ताबडतोड़ फायरिंक की घटना को अंजाम दिया है। एसके पुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके में गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि फायरिंग से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। गोली मकान की खिड़की को निशाना बनाकर चलाई गई थी। इसमें खिड़की के शीशे टूट गए। गोली किसने और क्यों चलाई इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

फायरिंग की घटना के बाद थानेदार एसके सिंह ने बताया कि गोली चलाने वालों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकलवाए जा रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।जानकारी के मुताबिक आनंदपुरी स्थित मेहंदी उत्सव हाल के समीप सेवानिवृत सरकारी कर्मी ललन सिंह का मकान है। वहां वह नहीं रह रहे हैं। मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। फिलहाल वहां कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले राकेश कुमार और अन्य लाेग रह रहे हैं।

गुरुवार की रात करीब सवा दस बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां आए और उन्होंने मकान को निशाना बना गोलियां चलानी शुरू कर दी। बताया जाता है कि बदमाशों ने पांच गोलियां चलाईं। गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग दहशत से घरों में घुस गए। मकान का गार्ड जिसका नाम भी ललन है उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। भागने के दाैरान उसके पांव में चाेटें आईं। बाद में राकेश की सूचना पर एसके पुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मकान काे लेकर विवाद अथवा रंगदारी को लेकर वारदात की बात सामने आ रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस मामले की छानबीन जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!