रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय में स्वतंत्रता दिवस पर होगा झंडोतोलन
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिवार द्वारा आगामी 79 वी स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय झंडोतोलन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है ।राष्ट्रीय झंडोतोलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा अधिकारी महाराजगंज राजकिशोर उपाध्याय के कर कमलों से किया जाएगा।
वही पुस्तकालय सह वाचनालय के अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने बताया कि बंगरा गांव के वीर सेनानियो के स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए कार्यों को लेकर एक छोटा सा प्रयास कार्य संकलन का शुभारंभ होना है। साथ ही साथ बंगरा गांव के वीर सेनानियो के तैल चित्र पर गांव के नागरिकों द्वारा पुष्प अर्पण किया जाना है।
वही दूसरी तरफ शिक्षक कुमार राजकपूर टीपू ने बताया कि पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी स्व रघुबीर सिंह के स्थापित मूर्ति को संध्या समय रोशनी से भव्य रूप दिया जाएगा।
यह भी पढ़े
औरंगाबाद में लूटपाट करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार
कुख्यात अपराधी रौशन शर्मा पुलिस मुठभेड़ में घायल, कई मामलों में था वांछित
विगत् 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर 28 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
सुपौल पुलिस ने 70 किलो से अधिक गांजा के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार
गयाजी में हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार:लूट की रच रहे थे साजिश