नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण बिहार में बाढ़, कई नदियां खतरे के निशान से उपर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण बिहार में बाढ़, कई नदियां खतरे के निशान से उपर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, कृष्ण कुमार रंजन, भोजपुर/आरा (बिहार):

जून महीने में मानसून की शुरुआत के साथ बिहार के कई जिलों में भी बाढ़ का संकट देखने को मिल रहा है। नेपाल के तराई वाले इलाके समेत उत्तर बिहार में हो रही लगातार बारिश की वजह से कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। नदियों के उफान की वजह से कई जिलों में बाढ़ का पानी ग्रामीण इलाकों में प्रवेश कर चुका है।चंपारण, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को गंडक डुमरिया घाट में लाल निशान से 128 सेमी ऊपर बह रही है। यह स्थिति तब है जब इसके डिस्चार्ज में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोसी नदी बिहार में अपनी सीमा में है लेकिन वीरपुर में लाल निशान से ऊपर बह रही है। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। लेकिन यह नदी लाल निशान से इतनी ज्यादा नीचे है कि अभी कोई परेशानी नहीं है। बक्सर में यह नदी शुक्रवार को 98 सेमी ऊपर चढ़ी इसके बावजूद वहां नौ मीटर लाल निशान से नीचे है। पटना के दीघा में 63 सेमी ऊपर चढ़कर भी गंगा लगभग साढ़े चार मीटर नीचे बह रही है। गांधी घाट में भी 54 सेमी ऊपर चढ़ी गंगा शुक्रवार को तीन मीटर नीचे बह रही है।

यह भी पढ़े 

दो पक्षो में हुई  मारपीट में दोनों तरफ से  चेन छिनने की  प्राथमिकी दर्ज  

शादी की नीयत से लडकी का अपहरण करने के मामले में तीन  नामजद

हिमांशु कुमार राय को बनाया गया जहानाबाद का डीएम

थम गया है गंडक का पानी , लेकिन बारिश ने बढ़ायी परेशानी

रघुनाथपुर में अनलॉक के बाद लापरवाही जारी, संक्रमण का ग्राफ गिरा तो चेहरे से खिसकने लगे मास्क 

Leave a Reply

error: Content is protected !!