दरौली के पूर्व प्रखंड प्रमुख भाजपा नेता प्रभुनाथ पांडेय की सड़क दुर्घटना में  मौत

दरौली के पूर्व प्रखंड प्रमुख भाजपा नेता प्रभुनाथ पांडेय की सड़क दुर्घटना में  मौत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

दरौली  स्थित सरयू घाट पर किया गया अंतिम संस्कार

वर्ष  2001 से 2005 तक दरौली प्रखड के रहे थे प्रमुख

भाजपा में कई महत्वपूर्ण उत्तरदायित्वों का  किया था निर्वाह

कुशल वक्‍ता के रूप में हमेशा किये जाएगें याद

बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे पूर्व प्रमुख

श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार पांडेय, दरौली, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के कुम्हटी भिटौली निवासी व पूर्व प्रखंड प्रमुख सह दरौली भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ पाण्डेय  का मंगलवार को जीरादेई थाना क्षेत्र के तितरा बाजार के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन के टक्‍कर से मौत हो गया।

पूर्व प्रखंड प्रमुख का अंतिम संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्थानीय व जिला के भाजपा नेताओं की उपस्थिति में दरौली स्थित सरयू नदी तट पर बुधवार को संपन्न किया गया।

श्री पाण्डेय की मंगलवार को सड़क दुघर्टना में आकस्मिक मौत होने के कारण क्षेत्र में तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में दुख का माहौल व्यापत है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा की वह एक भाजपा के लोकप्रिय नेता थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज व पार्टी सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए अपने कार्यकाल में महत्वपूर्ण उत्तरदायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वाह किया।

उनके निधन से पार्टी ने एक प्रतिबद्ध कार्यकर्ता और जनता ने एक सच्चा शुभचिंतक खो दिया है।उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक बिरादरी और उनके समर्थकों में सदमे की लहर दौड़ गई।

भाजपा नेता प्रो0 अभिमन्यु सिंह, हैप्पी यादव , सुनील पाण्डेय, विंध्याचल राय, धुरेंद्र राय,नन्द कुमार ओझा,आदित्य सिंह, शैलेंद्र मिश्रा,रवि रंजन राय,उमेश कुमार मल्ल, राम लक्ष्मण कुशवाहा , राधेश्याम पांडे , विजेंद्र सिंह, मकसूदन सिंह, हरेंद्र राय , कृष्णा मोहन सिंह, शैलेष सिंह, अजय सिह सहित भाजपा के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी ।

उनके गांव के लोंगो ने बताया कि श्री पाण्डेय मंगलवार को अपने किसी काम से सिवान अपने मोटरसाइकिल से गए हुए थे। घर वापसी के दाैरान तितरा बंगरा के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से दुघर्टना हो गई ।जहाँ घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई । उनके आकस्मिक निधन से पूरी पार्टी शोक में है।

 

हम उन्हें एक ईमानदार और समर्पित पार्टी कार्यकर्ता के रूप में हमेशा याद रखेंगे। पाण्डेय 2001 से 2005 तक दरौली प्रखड के प्रमुख रहते हुए अनेकों महत्वपूर्ण उत्तरदायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वाह किया। भारतीय जनता पार्टी एक सक्रिय सदस्य बने और तब से पार्टी की सेवा किए थे। अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों को छोड़ गये हैं जो सभी अविवाहित है।

यह भी पढ़े

क्या हो गया तुम्हें…शराबबंदी के पक्ष में था न?

तवांग में संघर्ष के बाद बढ़ी सतर्कता…माइनस 10 डिग्री में डटे हिमवीर

देश के ये नौ घर है जहां हुई थी दिल दहलाने वाली हत्याएं!

बिहार में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत से मचा हाहाकार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!