पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
previous arrow
next arrow

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी किया गया।29 अप्रैल को प्रीति सूदन का कार्यकाल पूरा होने के बाद से यूपीएससी चेयरमैन का पद रिक्त था।आदेश के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अजय कुमार की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान कर दी है। 1985 बैच के केरल कैडर के आइएएस अजय कुमार 23 अगस्त, 2019 से 31 अक्टूबर, 2022 तक रक्षा सचिव थे।
यूपीएससी में चेयरमैन के अलावा अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। वर्तमान में आयोग में सदस्यों के दो पद रिक्त हैं। गौरतलब है कि यूपीएससी चेयरमैन का कार्यकाल अधिकतम छह वर्ष होता है या फिर उनकी आयु 65 वर्ष पूरी हो गई हो।
 1985 बैच के IAS अधिकारी अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी, का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस पद पर अभी तक प्रीति सूदन कार्यरत थी, अब उनके बाद अजय कुमार ही इस पद को संभालेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। खास बात यह है कि आईएएस अजय कुमार ने आत्मनिर्भर भारत और अग्निवीर योजना में अहम भूमिका निभाई है।
2 अक्टूबर, 1962 को जन्मे डॉ. अजय कुमार अक्टूबर 2022 में रक्षा सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भारत के सबसे वरिष्ठ नौकरशाहों में से एक बन गए। वे रक्षा मंत्रालय में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सचिव थे। रक्षा सचिव के रूप में उन्होंने 2020 में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का निर्माण, 2022 में अग्निवीर योजना का शुभारंभ और सशस्त्र बलों की भर्ती और प्रतिधारण में एक ऐतिहासिक सुधार किया।

कितने पढ़े-लिखे हैं अजय कुमार?

आईएएस अजय कुमार की शिक्षा के बारे में जानकर भी आप खुश हो जाएंगे। अजय कुमार आईटीआई कानपुर से बीटेक ग्रेजुएट हैं। उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में PhD की है। यह उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा से की है। साथ ही उन्होंने एप्लाइड इकोनॉमिक्स में एमएस भी किया है। खास बात तो यह है कि अजय कुमार ने ये दोनों डिग्रियां सिर्फ तीन साल में हासिल की है। 

  • IAS अजय कुमार भारत के सबसे अनुभवी अफसरों में से एक हैं।
  • अजय कुमार ने कांग्रेस, भाजपा और लेफ्ट, तीनों सरकारों के साथ काम किया है।
  • 23 अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2022 तक रक्षा सचिव रहे।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय में भी ऊंचे पद पर रहे।
  • आईएएस अजय कुमार ने रक्षा सचिव के तौर पर कई बड़े बदलाव किए। उन्होंने कई योजनाओं में अहम भूमिका निभाई है। जैसे कि अग्निवीर योजना, सीडीएस का निर्माण और आत्मनिर्भर भारत।
  • अजय कुमार ने केंद्र और केरल सरकार में अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी भिनाई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!