आरा के भेड़री हत्या कांड में वार्ड सदस्य समेत चार आरोपित गिरफ्तार

आरा के भेड़री हत्या कांड में वार्ड सदस्य समेत चार आरोपित गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow

आरा जिला के  आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों को गोली मारे जाने, हमले में बड़े भाई की मौत होने एवं आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपित समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या कांड में प्रयुक्त 315 बाेर का एक देसी पिस्तौल एवं चार कारतूस बरामद किया गया है।इसकी जानकारी सोमवार को जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने दी।

 

उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपित भेड़री गांव निवासी लल्लू यादव के अलावा आयर थाना के श्रीनगर गांव निवासी प्रिंस यादव, अशोक कुमार, एवं संजीत कुमार उर्फ गोविंद को गिरफ्तार किया गया है। तीन अन्य पर आरोपितों पर सिर्फ अवैध हथियार छुपाने का आरोप है।इससे पूर्व पुलिस ने मुख्य आरोपित के पिता हरगोविंद यादव व मां मीना देवी को गिरफ्तार किया था। मर्डर में अब तक तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार मुख्य आरोपित लल्लू यादव ग्राम वार्ड सदस्य है।

 

हथियार बरामदगी को अगल से केस किया गया है। मालूम हो कि भेड़री गांव निवासी हरि नारायण सिंह एवं लल्लू यादव के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चला आ रहा था।इस बीच 24 जुलाई की रात जब दोनों भाई श्रीभगवान सिंह एवं ददन सिंह खेत जोतवा रहे थे ,तभी विवाद ने तूल पकड़ लिया था। दूसरे पक्ष के लोग विरोध करने लगे थे। इस दौरान हथियार बंद तत्वों ने बड़े और मझले भाइयों को गोलियों से भून दिया। जिसमें बड़े भाई श्रीभगवान सिंह यादव की मौत हो गई थी।

 

जबकि,मझला भाई ददन घायल हो गया था। मृतक के पुत्र लाल बाबू यादव के बयान पर हुई प्राथमिकी में ग्राम वार्ड सदस्य लल्लू यादव समेत नौ को नामजद आरोपित किया गया था। जिसमें पुलिस ने एक आरोपित हरि गोविंद सिंह को दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। घटनास्थल से चार खोखा मिला था।

यह भी पढ़े

आखिर क्यों करना पड़ा सीजफायर- अखिलेश यादव

बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन

बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन

दुनिया के जेलों में 10574 भारतीय नागरिक बंद हैं जिनमें से 43 को मौत की सजा मिली है

भारतीय न्यायालयों में 5.29 करोड़ मामले लंबित हैं,क्यों?

भारत-इंग्लैंड 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर में ड्रॉ रहा

बिहार में 1 अगस्त को प्रस्तावित मतदाता सूची के प्रकाशन पर रोक लगाने से मना कर दिया है-सुप्रीम कोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!