घर से उठाकर महिला से दरिंदगी,चार छात्रों ने किया गैंगरेप.

घर से उठाकर महिला से दरिंदगी,चार छात्रों ने किया गैंगरेप.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

यूपी के महोबा जिले से महिला से दरिंदगी की घटना सामने आई है। घर से जबरन ले जाकर पॉलीटेक्निक के चार छात्रों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस के मुताबिक चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्यालय के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है कि मंगलवार देर रात वह घर में अकेली थी। तभी चार युवक घर में घुस आए और उसे जबरन उठा ले गए। मारपीट करने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चारों ने वीडियो भी बना लिया। धमकी दी कि शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर देंगे। देररात उसे अचेतावस्था में घर के बाहर फेंककर चारों भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित गौरव, विकास, पुष्पराज और सौरभ के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी पॉलीटेक्निक के छात्र हैं और महिला के मोहल्ले में किराए पर रहते थे।

यूपी के मथुरा में थाना हाईवे के अंतर्गत एटीवी के पीछे स्थित रोहिणी एन्कलेव कॉलोनी में पिता-पुत्र का शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई। की मौत की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच के नमूने कलेक्ट कराने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिये। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है बेटे की हत्या करने के बाद पिता ने खुद गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंगलवार शाम रोहिणी एन्कलेव कालोनी निवासी प्रेमपाल (42) की किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गयी थी। इसके बाद खाना पीना खाने के बाद वह अपने बेटे राज (12), कार्तिक (6) के साथ कमरे में जाकर सो गया, जबकि उसकी पत्नी व सास दूसरे कमरे में सो गयीं। सुबह जब कमरे में जाकर आवाज लगाई तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जब जंगले से झांक कर देखा तो पत्नी की चीख निकल गयी। उसका पति प्रेमपाल गले में साड़ी से फंदा लगाये लटका था और बेटा चारपाई पर पड़ा था।

दरवाजा तोड़ कर अंदर देखने पर बेटा भी मृत मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस के साथ ही एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह, सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी ने मौका मुआयना किया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच के नमूने कलेक्ट किये। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रात करीब एक बजे रोया था बेटा तो ले गयी थी मां 
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि कालोनी निवासी प्रेमपाल का मंगलवार शाम को अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।  देर रात वह अपने दोनों बेटों के साथ कमरे में सो गया था। दूसरे कमरे में उसकी पत्नी और सास सो रही थीं। रात करीब एक बजे छोटा बच्चा कार्तिक रोने लगा तो उसकी मां जागकर कमरे में गयी और उसे अपने साथ कमरे में ले गई। सुबह जब पत्नी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं खुला। झांक कर देखा तो पति लटका हुआ था। प्रथम दृष्टया लगता है कि उसने बेटे की हत्या करके गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मामले की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। संभावना है कि छोटा बच्चा रोया था तो उसे भी मारने का प्रयास किया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कचहरी पर चाय की दुकान पर करता था काम
रोहिणी एन्कलेव निवासी प्रेमपाल कचहरी पर चाय की दुकान पर काम करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। आशंका है कि आर्थिक तंगी के चलते पत्नी से क्लेश भी होता होगा। बीती शाम भी हुआ था। एसपी सिटी ने बताया कि पिछले कुछ समय से प्रेमपाल मानसिक तनाव में चल रहा था।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!