सनकी बंदर ने 13 ट्रैक्टर चालक व 22 ग्रामीणों को काटा

सनकी बंदर ने 13 ट्रैक्टर चालक व 22 ग्रामीणों को काटा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्री नारद मीडिया अरविंद रजक पंचदेवरी

पंचदेवरी प्रखंड में आजकल बंदरों का आतंक बढ़ गया है। पंचदेवरी बाजार हो या नेहरुआ कला गांव, सनकी बंदरों ने लोगों को जीना दूभर कर दिया है। नेहरुआ कला गांव में सनकी बंदर ने अब तक 13 ट्रैक्टर चालक और 22 ग्रामीणों को अपना निशाना बना चुका है। बंदर से आजिज होकर के ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर उसे पकड़ने की गुहार लगाई है। इधर मझवलिया पंचायत के सरपंच मनोरंजन लाल श्रीवास्तव ने भी अधिकारियों से बंदर को पकड़ने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अभी खेती का समय चल रहा है। नेहरूआ कला गांव होते हुए मुख्य सड़क जाती है। उस रास्ते से ट्रैक्टर चालक जाने से कतरा रहे हैं। अब तक 13 ट्रैक्टर चालक व 22 ग्रामीणों को सनकी बंदर ने अपना निशाना बनाया है। उस गांव में कोई भी ट्रैक्टर प्रवेश करता है तो, बंदर काटने के लिए ट्रैक्टर पर छलांग लगा देता है। इधर पंचदेवरी बाजार में भी एक दूसरे सनकी बंदर ने व्यवसायियों को जीना दूभर कर दिया है। पंचदेवरी बाजार के 16 व्यवसायियों को उसने अपना निशाना बनाया है। हालांकि उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम पिछले सप्ताह पहुंची थी। बहुत खोजबीन के बाद वह नहीं मिला। वापस वन विभाग की टीम चले गयी। लेकिन बंदर का आतंक आज भी कायम है। इस संबंध में बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पंचदेवरी बाजार व नेहरूआ कला गांव में सनकी बंदर को पकड़ने के लिए वन विभाग को पत्र लिखा जा रहा है। लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!