आपराधिक मामलों का फरार इनामी बदमाश नोएडा से गिरफ्तार

आपराधिक मामलों का फरार इनामी बदमाश नोएडा से गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow
WhatsApp Image 2025-08-14 at 5.25.09 PM
01
previous arrow
next arrow

बेगूसराय जिला के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र सहित जिले के अलग-अगल थानों में दर्ज हत्या, आर्म्स एक्ट का फरार इनामी अपराधी क्षेत्र के रहुआ गांव निवासी 43 वर्षीय ललित विजय सिंह को बेगूसराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरार बदमाश की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के नोएडा से की गयी।

 

बेगूसराय पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि इनामी अपराधी ललित विजय सिंह उत्तर प्रदेश नोएडा के सरफाबाद में छिपकर रह रहा है। सूचना पर उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सरफाबाद पहुंची। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। उसे पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ के दौरान उसकी पहचान के बाद उसे विधिवत रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि गिरफ्तार बदमाश के ऊपर साहेबपुरकमाल, बरौनी, मुफस्सिल थाना में हत्या सहित कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तार को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। बदमाश पर 15 हजार रुपये का ईनाम था।

यह भी पढ़े

रौशनगंज के ब्रह्मोरिया से वांटेड नक्सली गिरफ्तार

बिहार के सीवान में 91 वर्षों से सतत आयोजित हो रहा बंगाली परंपरा में महाभंडारा

जमुई पुलिस ने कुख्यात बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

सिसवन की खबरें :  डीएम एसपी के नेतृत्‍व में फ्लैग मार्च हुआ

अमनौर में मुखिया पति स्व. वीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर  हुआ वृक्षारोपण

तमिलनाडु के करूर में तमिलागा वेट्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय की रैली में भगदड़ से 40 लोगों की मौत हो गई

अमनौर में मां दुर्गा की पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अमनौर हरनारायण पंचायत के मुखिया पति स्व. वीरेंद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि मनाई गयी

 

error: Content is protected !!